फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा सड़क हादसा: तीन भाई लेकर गए नौ मृतकों के शव, कंटेनर-स्कॉर्पियो की टक्कर में गई थी जान

Sat, 13 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
आगरा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हाईवे पर थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वाले नौ लोगों के शव गुरुवार देर रात को बिहार और झारखंड के लिए भेज दिए गए। तीन वाहनों में एक मृतक के तीन भाइयों के साथ पुलिस भी गई। पुलिस प्रशासन ने वाहनों के लिए हेल्प आगरा से बात की थी। यहां से तीन भाई नौ शवों को लेकर गए। 
विज्ञापन

2 of 7
आगरा सड़क हादसा: क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार तड़के एत्मादपुर की ओर से आती स्कार्पियो मंडी समिति के सामने हाईवे के डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ की लेन पर पहुंच गई थी। इसके बाद सामने से आते कंटेनर से टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद कंटेनर सर्विस रोड पर लटक गया था। स्कार्पियो सवार नौ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तीन घायल हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 7
आगरा सड़क हादसा: क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वालों में चालक झारखंड के चतरा निवासी उपेंद्र पासवान, बबलू प्रजापति, बिहार के गया निवासी गुड्डू कुमार, नागेंद्र कुमार, अमन, विपिन, विकास, सुरेंद्र कुमार और राजेश कुमार थे। वहीं घायलों में गया निवासी सुजीत, सूरज देव और छोटू थे। रात में मृतक नागेंद्र कुमार के तीन भाई सुदामा, गिरेंद्र कुमार और धीरेंद्र हरियाणा के सिरसा से पहुंच गए। 

4 of 7
आगरा में हुए सड़क हादसे के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि शवों को ले जाने के लिए हेल्प आगरा के पदाधिकारियों से बात की गई। इसके बाद एक शव वाहन और दो बोलेरो एंबुलेंस की गई। झारखंड के मृतकों के परिजन रास्ते में थे। मगर, उन्हें बताया गया कि शवों को एक साथ भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
आगरा सड़क हादसा: मृतक के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिहार के गया से झारखंड के चतरा जिला की दूरी 50 किलोमीटर के आसपास है। इस कारण घरवालों को आने से मना कर दिया था। रात में बिहार और झारखंड के लिए वाहनों को रवाना कर दिया गया। उनके साथ तीन सिपाही भी भेजे गए। पांच मृतक अकेले गया के पोस्ट फुलवारिया के रहने वाले थे। 
विज्ञापन

6 of 7
आगरा सड़क हादसा: हादसे के बाद की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि हादसे में घायल हुए छोटू कुमार ने तहरीर दी थी। इस पर कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस कंटेनर के नंबर से चालक और मालिक के बारे में पता करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा सड़क हादसा: ओवरब्रिज पर लटका कंटेनर - फोटो : अमर उजाला
कंटेनर में वाहन भरे होने की आशंका है। इसे खोला नहीं गया है। हादसा भले ही डिवाइडर से चढ़कर स्कार्पियो के दूसरी तरफ आने की वजह से हुआ, लेकिन कंटेनर चालक भी जिम्मेदार है। विवेचना की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। हाईवे पर जिस जगह पर हादसा हुआ, अब पुलिस डिवाइडर पर ग्रिल और रेलिंग लगवाने के प्रयास करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें