गौड़ीय संप्रदाय के सप्त देवालयों की शोभायात्रा ने रविवार को श्रीबांकेबिहारी की नगरी की कुंज गलियों को भक्ति में सराबोर कर दिया। बाद में कुंभ क्षेत्र पहुंची। सप्त देवालयों के निशानों के नेतृत्व में बैंडबाजों के बीच शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह वृंदावनवासियों ने शोभायात्रा में शामिल ठाकुरजी और उनके भक्तों पर पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत किया। सप्त देवालयों की भव्यता देख श्रद्धालु गदगद हो गए।
विज्ञापन
2 of 6
वृंदावन में सप्त देवालयों की निकाली गई शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
धर्म और आध्यात्मिक नगरी वृंदावन के सप्त देवालयों की निकाली गई शोभायात्रा में सबसे पहले मंदिरों के निशान नेतृत्व कर रहे थे। उनके पीछे मंदिर ठाकुर मदनमोहन, मंदिर गोविंद देव जी, मंदिर श्री राधागोपीनाथ जी, मंदिर श्रीश्री राधेश्याम सुंदर जी, मंदिर श्री राधारमण मंदिर, मंदिर श्री राधादामोदर और मंदिर श्री गोकुलानंद की सवारी थीं। सजे हुए डोलों में ठाकुरजी विराजमान थे। उनके साथ सप्त देवालयों के प्रमुख आचार्य एवं सेवायत चल रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
सप्त देवालयों की शोभायात्र के दौरान नाचते दिखे भक्त
- फोटो : अमर उजाला
दर्शन की अभिलाषा में रास्तों में खड़े लोग रथ और डोलों में विराजमान ठाकुरजी को नमन करते हुए निहारते नजर आए। सेवायतों की चरण वंदना कर रहे थे। शोभायात्रा का प्रमुख हिस्सा बनीं संकीर्तन करती मंडलियां और भजनों की धुन पर थिरकते श्रद्धालु धर्म नगरी के वातावरण को एक दिव्य आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान करते दिखाई दिए।
4 of 6
वृंदावन में सप्तदेवालय शोभायात्रा के दौरान सेवायत और भक्त
- फोटो : अमर उजाला
सप्त देवालयों की शोभायात्रा श्रीधाम वृंदावन के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इसमें प्रमुख रूप से बांके बिहारी मार्ग, बनखंडी मार्ग, लोई बाजार, अनाजमंडी, निधिविन, रंगजी मंदिर मार्ग टटिया स्थान मार्ग होते हए कुंभ क्षेत्र स्थित श्रीश्री श्यामानंत्नद नगर पहुंची। यहां स्वागत किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
वृंदावन में सप्त देवालय की शोभायात्रा का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा के साथ सप्त देवालयों के प्रमुख आचार्य एवं सेवायत में प्रमुख रूप से मदन मोहन मंदिर के सनातन किशोरदेव गोस्वामी, अरुण गोस्वामी, अजय किशोर गोस्वामी, राजेश किशोर गोस्वामी, गोविंद देव मंदिर के अनुज गोस्वामी, संजय गोस्वामी, सुमित गोस्वामी, सुकुमार गोस्वामी, श्री गोकुलानंद मंदिर के श्रीवत्स गोस्वामी, राधारमण मंदिर के पद्मनाभ गोस्वामी, पुण्डरीक गोस्वामी, श्रीराधाश्याम सुंदर मंदिर के कृष्ण गोपालानंद देव, राधा गोपीनाथ मंदिर के गोपीनाथ लाल देव गोस्वामी, कृष्णा गोस्वामी, राधा दामोदर मंदिर के कनिका गोस्वामी, पूर्णचंद्र गोस्वामी, कृष्ण बलराम गोस्वामी आदि चल रहे थे।
सप्त देवालय की शोभायात्र में शामिल सेवायत व भक्त
- फोटो : अमर उजाला
सप्त देवालयों की शोभायात्रा में शामिल हुए पंजाबी भक्तों का दल आकर्षण का केंद्र रहा। पगड़ी बांधे यह पंजाबी श्रद्धालु ठाकुरजी के भजनों का गायन करते हुए चल रहे थे।