फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सरकारी कार्यक्रम में सिर पर पल्लू डाल सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, जमकर थिरके दर्शक

Mon, 08 Jul 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा में शामिल होने के बाद हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने रविवार को मथुरा में आयोजित यूपी सरकार के कार्यक्रम में ठुमके लगाए तो जनता बेकाबू हो गई। खुद कैबिनेट मंत्री को माइक संभालकर जनता से शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। सपना के डांस शो के चलते कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

2 of 5
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के संस्कृति विभाग की ओर से अनाज मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शाम से ही दर्शकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे ही सपना ने स्टेज पर डांस शुरू किया तो दर्शक भी थिरकने लगे। सपना चौधरी ने 'तेरी आंख्या का यो काजल...' गाने पर जमकर ठुमके लगाए। 
विज्ञापन

3 of 5
सपना के डांस शो के दौरान बेकाबू हुए दर्शक - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी ने नीला सूट पहनकर ठुमके लगाए तो दर्शक बेकाबू होने लगे तो कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण को जनता से शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़ी। पंजाबी गीत पर तो सपना ने सिर पर घूंघट लेकर अपनी अदाओं से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 

4 of 5
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
चार गानों पर डांस करने के बाद करीब साढ़े 10 बजे सपना चौधरी को प्रशासन ने कार में यह कहकर बैठा दिया कि उनके पैर में चोट लग गई। सपना के जाने बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपना चौधरी का डांस शो देखने के लिए कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। इसे देखते हुए अनाज मंडी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। शहर में भी कड़ी चौकसी रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें