फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypoll: डिंपल के स्टार प्रचारकों में आजम और शिवपाल, जया बच्चन भी मांगेंगी वोट, सपा ने जारी की सूची

Tue, 15 Nov 2022 09:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
डिंपल यादव और अखिलेश यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए प्रचार करेंगे। उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें शिवपाल सिंह यादव को भी स्थान दिया गया है। इसके अलावा मैनपुरी के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक और पूर्व एमलएसी को भी सूची में शामिल किया गया है। मंगलवार को चुनाव आयोग की मुहर के बाद सूची जारी कर दी गई।
 
सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने चुनाव आयोग को मैनपुरी उपचुनाव में प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भेजी थी। इसमें छोटे-बड़े कुल 40 नेताओं को स्थान दिया गया है। इस सूची में भी जातीय गणित साधने का अखिलेश ने भरपूर प्रयास किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
डिंपल यादव और शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
एक ओर जहां अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह यादव को स्टार प्रचारकों की सूची में स्थान मिला है तो वहीं सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा खुमान सिंह वर्मा, पूर्व विधायक करहल सोबरन सिंह, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव और पूर्व विधायक सदर राजकुमार यादव के अलावा किशनी विधायक बृजेश कठेरिया को भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
नामांकन करती डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
सैफई परिवार की अगर बात करें तो स्टार प्रचारकों में अखिलेश यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव शामिल हैं। बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हुई है। लोकसभा क्षेत्र में पांच दिसंबर को मतदान होगा।  

4 of 5
अखिलेश यादव और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा के स्टार प्रचारक

- किरनमय नंदा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सपा
- मो. आजम खां, राष्ट्रीय महासचिव सपा। 
- जया बच्चन,  सांसद राज्यसभा। 
- नरेश उत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सपा। 
- माताप्रसाद पांडेय, विधायक। 
- स्वामी प्रसाद मौर्या, एमएलसी। 
- डॉ. मनोज पांडेय, विधायक। 
- राजाराम पाल, पूर्व सांसद। 
- चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू, पूर्व सांसद। 
- रामआसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री। 
- जूही सिंह, निवर्तमान राष्ट्रीयअध्यक्ष समाजवादी महिला सभा। 
- राजपाल कश्यप, पूर्व एमएलसी। 
- रेखा वर्मा, विधायक। 
- पूजा पाल, विधायक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा के स्टार प्रचारक

- चंद्रप्रकाश लोऌी, विधायक। 
-  मिठाईलाल भारती, सपा आंबेडकर वाहिनी। 
- मुकेश वर्मा, विधायक। 
- श्यामलाल पाल, प्रदेश महासचिव। 
- राकेश ठाकुर, मैनपुरी। 
- रामनरायन बाथम, मैनपुरी। 
- जय सिंह कश्यप, मैनपुरी। 
- एएच हाशमी एडवोकेट, मैनपुरी। 
- रश्मि राजपूत, मैनपुरी। 
- जयकिशन साहू,विधायक। 
- अनिल पाल, पूर्व प्रत्याशी। 
- डॉ. नवल किशोर शाक्य, फर्रुखाबाद। 
- लक्ष्मी धनगर, पूर्व प्रत्याशी। 
- देवेश शाक्य, पूर्व प्रत्याशी। 
- पल्लवी पाल, औरैया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें