भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। सदर तहसील से कलक्ट्रेट तक भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
2 of 6
प्रशासन को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल को सेवला सराय स्थित वैष्णो कॉलोनी आवास पर सोमवार सुबह आठ बजे से नजरबंद कर दिया। फिर भी सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्र हुए। पुलिस ने कॉलोनी में बेरीकेडिंग कर सपाइयों को रोका। वहीं उन्होंने नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
3 of 6
धरना प्रदर्शन के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार को फतेहाबाद रोड स्थित आवास से पुलिस ने घेर लिया। एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी व एसपी सिटी ने शहर अध्यक्ष आवास पर इकठा हुए कार्यकर्ताओं को रोका, लेकिन सपाई नहीं रुके। वहीं सड़क पर धरना देकर बैठ गए और एडीएम सिटी ज्ञापन दिया।
4 of 6
एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपते महानगर अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
वाजिद निसार ने कहा भाजपा सरकार पुलिस व प्रशासन को आगे कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। सपा कार्यकर्ता झूठे मुकदमों व जेल जाने से नहीं डरते। सपा के जिला व महानगर के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता रातभर नजरबंद रहे।
विज्ञापन
5 of 6
धरना-प्रदर्शन के दौरान सपाई
- फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील स्थित धरना स्थल सोमवार सुबह नौ बजे दोपहर एक बजे तक छावनी बना रहा। पुलिस व प्रशासन अधिकारी फोर्स के साथ तैनात रहा।