फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की आग: आगरा में पेट्रोल 100 रुपये पार होने पर सपा नेता ने फूंका स्कूटर, मुकदमा दर्ज

Sat, 09 Oct 2021 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सपा नेता ने विरोध में स्कूटर फूंका - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार होने पर आगरा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूटर में आग लगा दी। इस मामले में देर रात थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें महामारी अधिनियम और धारा 144 के उल्लंघन की धारा लगाई गई है। इसमें सपा शहर उपाध्यक्ष रिजवानुद्दीन सहित दस को नामजद किया गया। बता दें कि ताजनगरी में शनिवार को पेट्रोल की कीमत 100.60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 

महंगाई: किचन से कारोबार तक लगी पेट्रोलियम की 'आग', सुबह का नाश्ता भी हुआ महंगा

दरअसल, सपाइयों ने पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। एक ओर गांधीगीरी दिखाई तो दूसरी ओर सपा के शहर उपाध्यक्ष रिजवान रईसउद्दीन ने भरे बाजार में स्कूटर में ही आग लगा दी। रिजवान ने कहा कि इतनी महंगाई में गाड़ी चलाना मुश्किल है। विरोध में मैंने स्कूटर जला दिया। वहीं बीच बाजार में स्कूटर फूंकना उनको महंगा पड़ गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
स्कूटर में आग लगाकर किया महंगाई का विरोध - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने स्कूटर में आग लगाई। इससे यातायात बाधित हुआ। प्रदूषण भी हुआ। स्कूटर किसका है, यह पता किया जा रहा है। इसके लिए आरटीओ से जानकारी ली जाएगी। अगर, स्कूटर प्रदर्शनकारियों में से किसी का नहीं हुआ तो मुकदमे में आगजनी की धारा की वृद्धि की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
स्कूटर पर पानी डालकर आग बुझाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर ने कहा कि प्रदूषण के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अलग से कार्रवाई कराई जाएगी। जहां आग लगाई गई, वो नगर निगम की जगह थी। इसलिए नगर निगम से भी रिपोर्ट ली जाएगी। स्कूटर को भी कब्जे में लिया गया है। मुकदमा पुलिस की ओर से लिखाया गया है। उधर, कुछ लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शन की जानकारी पहले से थी। इसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 

4 of 5
सपा नेताओं की 'गांधीगीरी' - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सपा नेताओं ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर फतेहाबाद रोड पर गांधीवादी तरीके से विरोध जताया। वाहन चालकों को गुलाब भेंटकर भाजपा के अच्छे दिनों के जुमले की याद दिलाई। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा कि केंद्र में बैठे लोगों ने डीजल, पेट्रोल के दाम 50 रुपये होने पर हंगामा किया था, लेकिन वही लोग अब खामोशी से बैठे हैं। महंगाई आसमान छू रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेट्रोल पंप पर लोगों को फूल भेंट करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा कि कोरोना महामारी के नाम पर फंड तो लिया पर फंड के नाम पर जनता को कोई सहूलियत नहीं दी गई। उज्ज्वला वाले गैस सिलिंडर की पूजा कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के दौरान श्रीप्रकाश यादव, गौरव यादव, सौरभ गुप्ता, बलविंदर जाटव, नरेश धाकरे, धर्मेंद्र यादव, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें