फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी ने साइकिल रैली निकालकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, देखें तस्वीरें

Sun, 20 Jan 2019 12:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
साइकिल रैली - फोटो : अमर उजाला
ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ ताजनगरी के हजारों लोग ‘सक्षम साइकिल दिवस’ पर साइकिल रैली में शामिल हुए। रविवार को गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) की ओर से मनाए गए ‘साइकिल डे’ पर सभी आयु वर्ग के लोगों ने साइकिल रैली में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

2 of 7
Saksham Cycle Rally - फोटो : अमर उजाला
सुबह साढ़े सात बजे शुरू होने वाली रैली में शामिल होने के लिए लोग सुबह छह बजे से ही आगरा कॉलेज मैदान में पहुंचने लगे। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को बताया कि साइकिल हमारे जीवन का कितना अहम हिस्सा है। 
विज्ञापन

3 of 7
साइकिल रैली
विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, उप शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा, डॉ. गिरधर शर्मा, डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता, बार काउंसिल की पूर्व अध्यक्ष दरवेश सिंह ने मौजूद रहे। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने बेहद जरूरी है। इससे हृदय रोग, मोटापा जैसी बीमारियों से खतरा कम रहता है। 

4 of 7
Saksham Cycle Rally - फोटो : अमर उजाला
रैली शुरू होते ही बच्चों में जोश भर गया। हजारों की संख्या में बच्चे, बूढ़े और जवान जोश में साइकिल चलाते हुए एमजी रोड तक पहुंचे। वहां से फिर आगरा कॉलेज मैदान पर रैली पहुंचीं। पर्यावरण सुरक्षित रखने, ईंधन बचाने की कैप और टी-शर्ट पहनकर लोगों को संदेश दिया जा रहा था। युवतियां भी रैली में पीछे दिखाई नहीं दीं। उन्होंने भी बढ़ चढ़कर रैली में प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन

5 of 7
Saksham Cycle Rally - फोटो : अमर उजाला
साइकिल रैली में खंदारी की रहने वाली तीन साल की शुभि पाराशर अपनी छोटी साइकिल के साथ रैली का हिस्सा बनने के लिए पहुंची। उनका साथ आईं उनकी मां शिखा पाराशर का कहना था कि बेटी को साइकिल के फायदे समझाने के लिए यहां लाई हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Saksham Cycle Rally - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में भी सक्षम साइकिल दिवस पर गेल इंडिया ने जिला प्रशासन के सहयोग से साइकिल रैली निकाली। स्कूल के छात्र और छात्राएं साइकिल रैली में शामिल हुईं। इस दौरान युवाओं में उत्साह दिखा। ग्रीन टीशर्ट पहन साइकिल चला कर सैकड़ों लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लकी ड्रा के विजेता
लकी ड्रा में दस बच्चों को उपहार स्वरूप साइकिल दी गईं। इस दौरान गेल के महा प्रबंधक अरविंद बायवार, उप महा प्रबंधक संजय गोंदाने, तन्मय शोमे, सुकांत कुमार सिंह, एलएम दीपक, उदित नारायण सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें