फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन में जंग: कासगंज का छात्र दो साथियों सहित कीव में फंसा, बमबारी के कारण फ्लाइट रद्द, परिवार चिंतित

Thu, 24 Feb 2022 03:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
छात्र शोभित और फरवीन - फोटो : अमर उजाला
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया है। रूस की सेना के हमलों से यूक्रेन में स्थिति लगातार बिगड़ रही है। युद्ध के हालात में कई भारतीय छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं। भारतीय छात्र-छात्राओं के सामने यूक्रेन से स्वदेश लौटने का संकट है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज का एक छात्र दो साथियों के साथ कीव एयरपोर्ट से भारत वापस आ रहे थे, लेकिन कीव और आसपास के इलाकों में बमबारी के बाद कीव में आपातकाल लागू हो गया, जिससे एयरपोर्ट खाली करा दिया गया है। अपने हॉस्टल से साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर कासगंज का छात्र अपने दो साथियों के साथ परेशान हो रहा है। यहां के उसके परिवार के लोग चिंतित हैं। वह भारत सरकार से छात्रों को सुरक्षित वापस लाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
छात्र शोभित - फोटो : अमर उजाला
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले काफी समय से तनाव चल रहा था, लेकिन गुरुवार ने रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया। जिससे यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के परिजन चिंतित हैं। शहर के मिशन चौहारे निवासी कारोबारी राजकुमार माहेश्वरी का पुत्र शोभित माहेश्वरी यूक्रेन के विनीसिया में एमबीबीएस का छात्र है। वह वहीं पर हॉस्टल में रहता है।

विज्ञापन

3 of 5
कासगंज में छात्र शोभित के परिजन - फोटो : अमर उजाला
शोभित के पिता राजकुमार ने उसको वापस भारत बुलाने के लिए टिकट कराया था। भारतीय समय के अनुसार गुरुवार दोपहर 12.30 बजे भारत आने के लिए उसकी फ्लाइट थी। उसे यह फ्लाइट कीव एयरपोर्ट से पकड़नी थी, लेकिन कीव व आसपास के इलाके में बमबारी होने के कारण कीव का एयरपोर्ट खाली करा दिया गया। जिससे फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी। 

4 of 5
बेंगलुरू का छात्र फरवीन - फोटो : अमर उजाला
शोभित के साथ बेंगलुरू का एक छात्र फरवीन और छात्रा आयशा भी है। इनको एयरपोर्ट से बाहर निकाल दिया गया है। शोभित के पिता ने बताया कि बेटे से फोन पर बात हुई है। इन तीनों को हॉस्टल वापस जाने के लिए टैक्सी आदि का साधन नहीं मिल पा रहा है। भारतीय छात्र खौफ में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कासगंज में छात्र शोभित के परिजन - फोटो : अमर उजाला
शोभित के माता-पिता उसकी सलामती को लेकर चिंतित हैं। वह लगातार उससे फोन के माध्यम से संपर्क बनाए हुए हैं। शोभित के पिता राजकुमार व परिजनों ने भारत सरकार से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार लगाई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें