डेनीप्रो शहर की सुपर मार्केट में भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एमबीबीएस छात्र योगेश कुशवाहा ने कहा कि डेनीप्रो शहर में पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, खाने-पीने के साथ अन्य उपयोगी वस्तुओं के सुपर मार्केट पर दो-दो किलोमीटर लाइन लगी हुई है। एयर सिस्टम सीज कर दिए जाने के बाद जल्द भारत आने की उम्मीद भी नहीं हैं। हम लोग भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं वहां से सुरक्षित निकालने का आश्वासन दिया गया है।