फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में संभलकर चलें, कदम-कदम पर है 'खतरा', तस्वीरों में देखिए सड़कों का हाल

Tue, 30 Jul 2019 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मदिया कटरा में टूटी सड़क पर बहता पानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में बारिश से सड़कें उखड़ रही हैं। ऐसे में इन पर चलना खतरों से खाली नहीं है। मानस नगर, मदिया कटरा में हर दस कदम पर गड्ढा हो गया है। अवधपुरी, ताजगंज में भी यही हाल है। ताजमहल के पास की सड़कों पर न केवल गड्ढे हैं, बल्कि पानी भी भरा है।
विज्ञापन

2 of 5
मदिया कटरा में टूटी सड़क पर बहता पानी - फोटो : अमर उजाला
मदिया कटरा रोड गड्ढों में तबदील हो गई है। तिराहे पर पाइप लाइन लीक है। पानी सड़क पर बह रहा है। गड्ढों में भी भरा है। ताजनगरी में सौ फुटा रोड पर सपा कार्यालय के सामने गहरे गड्ढे हो गए हैं। इस सड़क पर शनिवार की बारिश से जो पानी भरा, वो रविवार तक नहीं निकला। न ही नगर निगम से टीम निकालने के लिए पहुंची।
विज्ञापन

3 of 5
टूटी सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर सिकंदरा के पास सड़क पर भी गड्ढे साफ नजर आ रहे हैं। सिकंदरा में ही भावना एस्टेट रोड पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। शाहगंज और लोहामंडी में सड़कें उखड़ गई हैं। तोता का ताल पर हर दस मीटर पर गड्ढे हो गए हैं।

4 of 5
सड़क पर गड्ढों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
मानस नगर में गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे हादसे का खतरा है। इसके चारों ओर बेरिकेडिंग भी नहीं की गई है। जब इस संबंध में नगर निगम के मुख्य अभियंता एके सिंह से सवाल किए तो उन्होंने यह जवाब दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मानस नगर में बारिश के बाद टूटी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में नगर निगम के मुख्य अभियंता एके सिंह से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि बारिश के बाद ही ठीक से मरम्मत होगी, कहीं स्थिति ज्यादा खराब है तो तुरंत काम होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें