फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल व्यवस्थाएं: एक बारिश भी नहीं झेल पाईं सड़क, धंसने से फंस गई गाड़ी

Wed, 17 Jul 2019 02:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सड़क धंसने से फंसी कार - फोटो : अमर उजाला
दो महीने में सड़क धंस जाए तो क्या कहेंगे। जाहिर है निर्माण में गोलमाल हुआ है। पिछले छह महीने के दौरान में बनाई गईं शहर की कई सड़कों के मामले में यही बात सामने आ रही है। कोई सड़क कई जगह से धंस गई है तो कोई टूट गई है। नगर निगम की ओर से ठेकेदारों से बनवाई गईं सड़कें शुरुआती बारिश भी नहीं झेल पाईं। अभी तो झमाझम बारिश होना बाकी है। आगरा में सूर्य नगर में बुधवार को सड़क का हिस्सा धंस गया। यहां खड़ी एक कार इसमें फंस गई। कुछ ऐसा ही हाल शहर की अन्य सड़कों का है आगे की स्लाइड में देखिए पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 5
सूर्य नगर में धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि टोरंट पावर लिमिटेड द्वारा सूर्य नगर की इस सड़क पर अंडरग्राउंड केबल का काम किया गया था। जिसके बाद यहां सड़क निर्माण कराया गया। लेकिन, सड़क एक बारिश भी नहीं झेल सकी और धंस गई। सुबह सुबह सड़क घंसने की खबर मिलने के बाद मौके पर लोग जुट गए। 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क धंसने से फंसी कार - फोटो : अमर उजाला
सर्विस रोड से बल्केश्वर की ओर जाने वाले तिराहा पर सड़क बीचोंबीच में धंस गई है। इस सड़क का निर्माण दो माह पहले ही हुआ है। सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया है। यहां से दिन-रात बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने धंसी हुई सड़क के चारों ओर ईंटें रख दी हैं। जिससे राहगीर बचकर निकल सकें। सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बनवाई गई थी।

4 of 5
सड़क धंसने से बना गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
मदिया कटरा रोड पर स्थित लिबर्टी शोरूम के सामने सड़क धंस गई है। फिलहाल यहां गड्ढे को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया है। लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। इस सड़क का निर्माण करीब चार महीने पहले हुआ था। मानसून की पहली बारिश के बाद ही इसमें गड्ढे हो गए। यह सड़क भी नगर निगम ने बनवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा के मेयर नवीन जैन
महापौर नवीन जैन का कहना है कि सड़कों की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं। जहां भी सड़क धंस रही है या फिर टूट रही है, उनको ठेकेदार से ही ठीक कराया जाएगा। अगर ठेकेदार ठीक नहीं करेगा तो उसकी सिक्योरिटी को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें