आगरा के ताजगंज क्षेत्र के ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट में फैशन ब्लागर रितिका सिंह की हत्या के मामले में पति सहित तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। उनकी तलाश जारी है। वहीं एक ब्यूटीशियन का नाम भी चर्चा में है, जिसकी हत्याकांड वाले दिन ओम श्री प्लेटिनम अपार्टमेंट के रजिस्टर में एंट्री हुई है। रितिका ओम श्री अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर फ्लैट में किराये पर रहती थी, जहां से फेंककर उसकी हत्या कर दी गई।
अपार्टमेंट के एंट्री रजिस्टर में रितिका के पति आकाश और उसके साथ आई महिला सुनीता के नाम के एंट्री है, वहीं रितिका के फ्लैट में जाने के लिए एक और एंट्री मिली है। ये एंट्री भी किसी महिला द्वारा कराई गई थी, जिसने अपना पेशा पार्लर लिखाया था। हालांकि रितिकी की मां ने आरोप लगाया कि बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पूर्व की शिकायत पर संज्ञान लिया होता तो बेटी की जान नहीं जाती। अब थाना ताजगंज पुलिस भी केस में गंभीरता नहीं दिखा रही है।