फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ritika Murder case: रितिका की मुस्कराहट के पीछे छिपा था बेइंतहा दर्द, परिजनों को मिला पुराना खत, जिसमें लिखी है संघर्ष की कहानी

Sat, 02 Jul 2022 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ताजगंज स्थित ओमश्री प्लेटिनम अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से फेंककर फैशन ब्लॉगर रितिका की हत्या की गई थी। परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। अब उन्होंने अपनी जान का खतरा भी जता दिया है। उनका कहना है कि केस में और भी आरोपी पकड़े जाने हैं, जो घूम रहे हैं। उनकी जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं परिजनों के हाथ रितिका का एक पुराना पत्र लगा है, जिसे उसने 10 जून 2021 को लिखा था। इस पत्र में उसने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ावों के दर्द को बयां किया। इस पत्र में रितिका ने बताया कि किस तरह उसकी जीवन संघर्ष से भरा रहा।  

रितिका के भाई उत्कर्ष ने बताया कि हत्याकांड में दो आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं। वहीं बहन के दोस्त विपुल की पत्नी सहित अन्य लोगों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की है। पूर्व में उनके खिलाफ रितिका ने शिकायत की थी। इससे परिवार को जान का खतरा है। वह शनिवार को पुलिस अधिकारियों से भी मिलने जाएंगे। केस में कार्रवाई की मांग के साथ सुरक्षा की गुहार भी लगाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रितिका सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
परिजनों को रितिका का एक भावुक पत्र मिला है। यह दस जून 2021 का है। भाई उत्कर्ष ने बताया कि यह पत्र उसने अपने दोस्त के पास रखा था। पत्र में लिखा है कि बचपन से अब तक बहुत दुख, संघर्ष देखें हैं। पर, जब बड़ी हुई तो दुख ने हर तरफ से घेर लिया। हमेशा दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

3 of 5
Ritika Murder case - फोटो : अमर उजाला
रितिका ने लिखा है कि शायद किस्मत में इतने सारे दुख लिखाकर लाई थी कि सब ने इसी बात का फायदा उठाया। बहुत सताया सब ने। यह भी लिखा है कि आकाश अभी भी मेरी फैमिली को परेशान कर रहा है। मेरी फोटो बनाकर सब जगह झूठे आरोप लगाकर मुझे बदनाम कर रहा है। उस औरत ने भी परेशान कर दिया है। नरक में भी उसे जगह नहीं मिलेगी।

4 of 5
Ritika Murder case - फोटो : अमर उजाला

कौन थी फ्लैट में आने वाली ब्यूटीशियन?

भाई ने कहा कि रितिका के फ्लैट में घटना वाले दिन सुबह 10:36 बजे आकाश और उसके साथी गए थे। इसकी एंट्री अपार्टमेंट के गेट पर चौकीदार ने अपने रजिस्टर में कराई थी। 11:28 बजे एक महिला रितिका के फ्लैट में जाती है। इसकी भी एंट्री दर्ज है। उसकी वापस होने की दोपहर 12 बजे एंट्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ritika Murder Case - फोटो : अमर उजाला
यह महिला खुद का पार्लर का काम लिखती है। इस दौरान ही रितिका के साथ घटना हुई थी। अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ में पता चला कि महिला रितिका के फ्लैट में पहुंच गई थी। आकाश और अन्य को देखकर भाग निकली थी। उसे आकाश ने पकड़ने का भी प्रयास किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें