फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: शान से लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने, राज्यमंत्री ने ली परेड की सलामी

Mon, 27 Jan 2020 11:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
पुलिस लाइन में राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस का पर्व आगरा समेत पूरे ब्रज में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल-कॉलेजों समेत सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराया गया। स्कूलों में बिजली विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा गीत गाकर तिरंगे को सलामी दी। स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। पुलिस लाइन में इस अवसर पर आयोजन हुए। जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी और परेड मैदान में मंत्री और राज्यमंत्री ने परेड की सलामी ली। परेड के दौरान पुलिस के जवान जोश, साहस और उत्साह से लबरेज थे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस के पर्व पर आगरा के पुलिस लाइन मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे। जवानों ने परेड निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। 
विज्ञापन

3 of 10
पुलिस लाइन - फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के पर्व पर देश की सबसे पुरानी रायफल थ्री नॉट थ्री को अंतिम सलामी दी गई। बता दें कि इस बार थ्री नॉट थ्री को हटाकर पुलिस के जवानों को इंसास जैसे आधुनिक असलाह से लैस किया गया है।


 

4 of 10
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह थे - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह थे। उन्होंने कहा कि वह पुलिस को नमन करते हैं। राज्यमंत्री ने इस दौरान सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। 
विज्ञापन

5 of 10
दमकल विभाग की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों और आम लोगों को भी सम्मानित किया गया। वहीं परेड के दौरान दमकल विभाग ने साहस और बहादुरी का परिचय देने वाले जवानों के साथ मुख्य अतिथि को सलामी दी।
 
विज्ञापन

6 of 10
पुलिस लाइन परेड में नागरिक सुरक्षा कोर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन परेड में नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा भी सलामी दी गई।
विज्ञापन

7 of 10
अल मदीना वेलफेयर सोसाइटी की ओर से किया गया ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला
नाई की मंडी के गालिब पुरा में अल मदीना वेलफेयर सोसाइटी की ओर से गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा देशभक्ति गीतों से वातावरण गूंज उठा।

8 of 10
मथुरा में गणतंत्र दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला
गणतंत्र दिवस पर मथुरा के पुलिस परेड मैदान में दुग्ध विकास एवं पशुपालन मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने परेड की सलामी ली। शहर में स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। यहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान के कारण सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त रहे। 

9 of 10
गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला
एटा में कलक्ट्रेट पर सुबह 7.30 बजे जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने तिरंगा फहराया। वहीं शहीद पार्क से स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाली गई। फिरोजाबाद में गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने परेड की सलामी ली। 
विज्ञापन

10 of 10
गणतंत्र दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में पुलिस लाइन के परेड मैदान में गणतंत्र दिवस का आयोजन हुआ। प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें