फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल पर नहीं दिखा कोरोना वायरस का 'असर', दहशत के बीच बढ़ी चीनी पर्यटकों की संख्या

Mon, 27 Jan 2020 11:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल पर विदेशी सैलानी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस की दहशत के बीच ताजनगरी में चीन के पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ष 2019 में 45 हजार पर्यटकों ने ताजनगरी का भ्रमण किया था। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक 15 हजार से अधिक चीनी पर्यटक भ्रमण कर चुके हैं। पर्यटन व्यवसायियों का मानना है कि भारत से व्यापार बढ़ने के साथ ही चीन के पर्यटकों की आमद भी बढ़ी है। इस साल इनकी संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। अभी बुकिंग का दौर चल रहा है। वायरस से पूरा चीन प्रभावित नहीं है।
 
विज्ञापन

2 of 5
tajmahal
इस बार चीन के पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुकिंग लगातार आ रही हैं। पहले चीन के पर्यटक ताजनगरी में कम आते थे, लेकिन भारत से बढ़ते व्यापारिक संबंधों के कारण अब इनकी संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। चीनी पर्यटकों के साथ भाषा की दिक्कतें जरूर आती हैं, लेकिन वायरस को लेकर पर्यटन पर फिलहाल कोई असर नहीं है। -संदीप अरोरा, अध्यक्ष, आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन
विज्ञापन

3 of 5
मास्क लगाए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
चीनी पर्यटकों के ताजनगरी में जनवरी से आने से सिलसिला शुरू होता है। इस दफा भी इनकी बुकिंग अच्छी खासी है। चीनी पर्यटकों के लिए गाइडों की कमी जरूर है, लेकिन वह हर श्रेणी के होटलों में ठहरते हैं। इस माह भी अभी तक काफी चीनी पर्यटक ताजनगरी में आ चुके हैं। वायरस को लेकर सभी अलर्ट हैं। हवाई अड्डों पर इनका चेकअप होता है तो ऐसे में कोई संशय नहीं है। -राजीव तिवारी, अध्यक्ष, फेडरेशन आफ ट्रेवल एसोसिएशन (पूर्व अध्यक्ष नेशनल चेंबर)
 

4 of 5
डायना सीट पर बैठकर फोटो खिंचाता विदेशी पर्यटकों का दल - फोटो : अमर उजाला
चीनी पर्यटकों की बुकिंग आ रही हैं। वायरस का प्रकोप केवल एक हिस्से में है। इस कारण भी अभी तक कोई दिक्कत नहीं है। चीनी पर्यटक भी खुद बहुत जागरूक हैं। ऐसे में सभी तरह के चेकअप के बाद ही आ रहे हैं। -सुमित उपाध्याय, प्रोपराइटर, मरकरी ट्रेवल्स
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
चीन से पर्यटक ताजनगरी में इस दफा बहुतायत में आ रहे हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन वायरस को लेकर कुछ संशय तो पैदा हो ही गया है। वैसे इस स्थिति से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। जिनकी बुकिंग पहले से है वह पर्यटक तो भ्रमण करने आएंगे। एडवाइजरी भी जारी हो चुकी है। -राकेश चौहान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें