फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय श्रीराम के जयकारों से गूंजी कान्हा की नगरी, दीपों से जगमग हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान

Thu, 06 Aug 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 7
दीपों से जगमग हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की आधारशिला रखे जाने का उत्सव भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में शंख ध्वनि के बीच आरती का आयोजन हुआ, वहीं, रामभक्तों ने यमुना का पूजन कर उत्सव का आनंद लिया।
 
विज्ञापन

2 of 7
श्री राम मंदिर अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई दिव्य आरती - फोटो : अमर उजाला
शाम को रामभक्तों ने घरों में दीपोत्सव मनाया और शंखनाद किया। कान्हा की नगरी जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में महाआरती की गई। शहर के कई मंदिर, भवन, चौराहे, बाजार रंगबिरंगी लाइटों से सजाए गए। 
विज्ञापन

3 of 7
श्री राम मंदिर अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई दिव्य आरती - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन से पूरे देश में उल्लास का वातावरण है। हर कोई भगवान राम का स्मरण कर रहा है। कान्हा की ब्रजभूमि भी राममय हो गई है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में धार्मिक अनुष्ठान हुए। मंगलवार से जारी अखंड रामचरित मानस पाठ का समापन हुआ। इसके बाद राम मंदिर की आधारशिला रखे जाने के समय दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर महाआरती शुरू हुई। घंटे-घडियाल और शंख ध्वनि के बीच ठाकुरजी की आरती की गई।

4 of 7
श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा - फोटो : अमर उजाला
मंदिर को रंग बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया की आज संपूर्ण विश्व राममय है। गोस्वामी तुलसी दास जी जब भगवान कृष्ण के दर्शन करने आए थे तो भगवान कृष्ण ने उनको राम के स्वरूप में दर्शन दिए थे।
विज्ञापन

5 of 7
रोशनी से जगमग ठाकुर द्वारिकाधीश का आंगन - फोटो : अमर उजाला
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश में प्रात:काल से ही हर्ष का माहौल था। भक्त भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन का उल्लास मना रहे थे। मंदिर में भव्यता से सजावट की गई। सुबह से ही मंदिर आने वाले भक्तों को प्रसाद बांटा जा रहा था। शाम को मंदिर के गेट पर और चारों तरफ दीपदान किया गया और अंदर भजन-कीर्तन के माध्यम से इस पावन पर्व की बधाई दी गई।
विज्ञापन

6 of 7
केशवदेव मंदिर में दीपक जलाते श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
प्राचीन केशवदेव मंदिर में सुबह ठाकुर केशवदेव महाराज का श्यामचरण गोस्वामी, मुन्नीलाल गोस्वामी द्वारा संयुक्त रूप से गुलाब जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण कराई गई। ठाकुर जी को राम स्वरूप में विराजमान किया गया व आरती उतारी गई। श्रीकृष्णा सामूहिक संकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्राचीन केशवदेव मंदिर में सजावट - फोटो : अमर उजाला
दोपहर शिलान्यास समारोह के समर्थन में मंदिर प्रांगण में घंटे-घड़ियाल शंख बजाए गए। शाम को दीपदान किया गया। छत्ता बाजार स्थित मंदिर गोवर्धन नाथ में भगवान का राम के रूप में श्रृंगार किया गया। दोपहर शिलान्यास के समय मंदिर में घंटा-घड़ियाल शंख-मंजीरे बजाए गए। सुंदरकांड का पाठ हुआ। मंदिर में लड्डू बांटे। शाम को दीपदान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें