फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में गूंजा श्रीराम का उद्घोष, मंदिर जगमगाए, घरों में दीप जलाए, मुस्लिमों ने बांटी मिठाई

Thu, 06 Aug 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 10
मुस्लिमों ने बांटी मिठाई, हिंदूवादी संगठनों ने चलाई आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास हुआ तो ताजनगरी में दिवाली मन गई। जगह जगह सुंदरकांड के पाठ के बीच दिन भर जयश्री राम का उद्घोष गूंजता रहा। उमंग और उत्साह से सराबोर लोगों ने शाम को उल्लास के दीप जलाए। शाम छह से रात दस बजे तक चली आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया।
विज्ञापन

2 of 10
सजाया कैलाश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मन:कामेश्वर, कैलाश, बल्केश्वर, श्री राजेश्वर और पृथ्वीनाथ सहित सभी मंदिरों को भव्य रूप में सजाया गया। दक्षिणांचल बिजली कार्यालय के बराबर में स्थित हनुमान मंदिर में फूलबंग्ला सजा। जयपुर हाउस, आवास विकास, कमला नगर सहित कई कॉलोनियों में सुंदर रंगोलियां बनाई गई। बाजारों में रंग बिरंगे फूलों और झिलमिल रोशनी से सजाया गया। 
 
विज्ञापन

3 of 10
शहर में जले 15 लाख दीप - फोटो : अमर उजाला
शहर में जले 15 लाख दीप
भाजपा, विहिप, बजरंग दल ने दीपों का वितरण किया था। इनके नेताओं का दावा है कि शहर में 15 लाख दीप जलाए गए।
 

4 of 10
जय श्रीराम का जयघोष करता मुस्लिम समाज - फोटो : अमर उजाला
सौहार्द : मुस्लिमों ने भी बांटी मिठाई
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले लोहामंडी में मुस्लिमों ने मिठाई का वितरण किया। मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि  सुलहकुल की नगरी हमेशा सौहार्द के गीत गाती है। इस खुशी में हम सब शरीक हैं।
विज्ञापन

5 of 10
जिला अस्पताल में बांटे 51 किलो लड्डू - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में बांटे 51 किलो लड्डू
जिला अस्पताल के चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ ने साईं की तकिया चौराहा पर 51 किलो लड्डू वितरित किए। इस दौरान डॉ. अतुल जैन, दिनेश जोशी, मनोज पचौरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 10
यमुना मैया का दुग्धाभिषेक - फोटो : अमर उजाला
यमुना मैया का दुग्धाभिषेक, आरती उतारी
राष्ट्रीय बजरंग दल ने रामबाग घाट पर 51 लीटर दूध से यमुना मैया का दुग्धाभिषेक कर आरती की। इस दौरान अध्यक्ष मनोज, धर्मेंद्र राजपूत, रामदेव महाराज, रामू कप्तान, मनोज यादव, कम्मोद बघेल, दीपू प्रजापति मौजूद रहे। 
विज्ञापन

7 of 10
सेल्फी प्वाइंट पर किया ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला
सेल्फी प्वाइंट पर किया ध्वजारोहण
अजीत नगर बाजार कमेटी की ओर से खेरिया मोड़ स्थित सेल्फी प्वाइंट पर प्रथम महिला रेफरी रीता सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। सुप्रिया जैन, ममता सिंह, मनीष सिंह, आशीष कुशवाहा, अजय नोतनानी, राजेश यादव, सुंदरलाल चेतवानी, दिनेश अरोड़ा, इमरान अब्बास मौजूद रहे।

8 of 10
श्रीराम चौक पर की गई महाआरती, आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम चौक पर की गई महाआरती, आतिशबाजी
अयोध्या में राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर कमला नगर स्थित श्रीराम चौक पर भाजपा बल्केश्वर मंडल द्वारा महाआरती और आतिशबाजी की गई। मेयर नवीन जैन और लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने पार्षदों और स्थानीय लोगों के साथ श्रीराम दरबार की महाआरती में भाग लिया। श्री राम दरबार को भोग लगाकर मेयर और मंत्री राकेश गर्ग ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान ब्रजकिशोर अग्रवाल, लाल सिंह शाक्य, रवि अग्रवाल, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, सविता अग्रवाल, रवि शर्मा, हरिओम गोयल, पार्षद विमल गुप्ता मौजूद रहे। 

9 of 10
अशोक सिंहल के घर दीपदान - फोटो : अमर उजाला
अशोक सिंहल के घर दीपदान 
राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने माईथान स्थित अशोक सिंहल की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि देकर दीपदान किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र अवस्थी, रामू कप्तान, जीबी चौधरी, खुशाल जैन, देव ठाकुर, संदीप शिवाजी, आकाश राजपूत, रवि कश्यप, ऋषभ ठाकुर, ललित गुप्ता आदि थे। 
विज्ञापन

10 of 10
शहर में जले दीप - फोटो : अमर उजाला
राधाकृष्ण मंदिर पर जलाए गए 1100 दीप
विजय नगर स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर पर 1100 दीपोत्सव और आतिशबाजी कार्यक्रम किया गया, जिसमें मेयर नवीन जैन और भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन मौजूद रहे। क्षेत्रीय पार्षद नेहा गर्ग और लोगों के साथ मंदिर परिसर में 1100 दीपक जलाए, प्रभु श्रीराम की आरती की। इसके बाद आतिशबाजी कर राम उत्सव मनाया। इस दौरान दिनेश गुप्ता, मुकेश सोलंकी, आलोक आर्य, प्रशांत गोयल, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें