फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिया ब्याहने 'जनकपुरी' पहुंचे दशरथ नंदन का भव्य स्वागत, देखें एतिहासिक राम बरात की तस्वीरें

Fri, 27 Sep 2019 12:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 9
जनकपुरी पहुंचे श्रीराम - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या नगरी से बुधवार शाम को धूमधाम से चली श्रीराम बरात गुरुवार सुबह जनकपुरी (निर्भय नगर) में पहुंच गई। भावना पैलेस में विश्राम के बाद चारों भाइयों के स्वरूप रथ पर सवार होकर जनकपुरी भ्रमण को निकले। इनके दर्शन, स्वागत और आरती करने के लिए हर कोई आतुर दिख रहा था। जनकपुरी प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी।
विज्ञापन

2 of 9
एतिहासिक श्रीराम बरात - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार सुबह करीब नौ बजे राम बरात जनकपुरी (भावना पैलेस) पहुंची, जहां श्रीजनकपुरी महोत्सव समिति ने बराती बनकर पहुंचे रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का भव्यता के साथ स्वागत किया। यहां बरातियों के स्वअल्पहार की व्यवस्था की गई थी। इसके बाद भगवान श्रीराम के साथ चारों भाइयों ने करीब दो घंटे विश्राम किया। 
विज्ञापन

3 of 9
राम और उनके भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारते राजा जनक - फोटो : अमर उजाला
विश्राम के बाद करीब साढ़े 11 बजे भगवान श्रीराम की बरात जनकपुरी भ्रमण के लिए तैयारी हुई। इस दौरान सबसे पहली आरती राजा जनक बने कैलाश गुप्ता और उनकी पत्नी रानी सुनयना बनी मीरा गुप्ता ने की। इसके बाद उनके उनके बेटे सुमित गुप्ता, दीपक गुप्ता, बेटी पूजा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता के साथ अन्य लोगों ने आरती की। माता जानकी ने भगवान श्रीराम को मिष्ठान खिलाया। 

4 of 9
श्रीराम बरात - फोटो : अमर उजाला
स्वागत समारोह के बाद मिथिला नगरी (निर्भय नगर) में भगवान श्रीराम की बरात ने भ्रमण किया। इस दौरान सबसे आगे चांदी के रथ पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी चल रही थी। उनके पीछे राजा दशरथ के स्वरूप में मुकेश गुप्ता और उनकी पत्नी ऊषा गुप्ता रथ पर सवार थी। 
विज्ञापन

5 of 9
जनकपुरी पहुंचे दशरक्ष नंदन - फोटो : अमर उजाला
एक रथ पर शत्रुघ्न, भरत, लक्ष्मण और सबसे पीछे तथा विशाल रथ पर भगवान श्रीराम चल रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान बैंडबाजे की धुन पर बराती झूम रहे थे। छतों से लोग पुष्प वर्षा कर रहे थे। महिलाओं ने जगह जगह भगवान श्रीराम की आरती की। बरात ने जनकपुरी में करीब तीन घंटे तक भ्रमण किया। 
विज्ञापन

6 of 9
एतिहासिक श्रीराम बरात - फोटो : अमर उजाला
भावना होटल से शुरू हुई, जिसका 80 फुटा वीआईपी रोड से जनकपुरी कार्यालय होते हुए गैलाना रोड, शिबाला आश्रम से रंगजी हाइट्स, विभग हाइट्स के सामने होते हुए अग्रवाल स्ट्रीट से 80 फुटा रोड होते हुए भावना पैलेस पर समापन हुआ। 
विज्ञापन

7 of 9
जनकपुरी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी में बरात रामबरात प्रभारी मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंची। इस दौरान राजीव अग्रवाल, टीएन अग्रवाल, आनंद मंगल, मुकेश जौहरी, प्रकाश चंद्र, अजय शुक्ला, प्रवीन स्वरूप, मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष जगदीश बांगला, महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल, राजीव अग्रवाल आदि बराती शामिल रहे। 

8 of 9
एतिहासिक श्रीराम बरात - फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी पहुंची बरात का स्वागत करने वालों में पारस अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, आलोक असीजा, तेजपाल सिंह, विवेक तोमर, मुकेश यादव, रवि अग्रवाल, अतुल दुबे, टीपी सिंह, धर्मवीर सिंह सोढ़ी, जेएस भारद्वाज, लक्ष्मी लवानिया, मुकेश यादव, दिनेश पुण्डीर, अशोक चौधरी, उमा त्रिपाठी, संजय दुबे, एकता सिंह, दीप्ती कंचन आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

9 of 9
जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी में जिस समय भगवान श्रीराम की बरात भ्रमण कर रही थी। उस दौरान हर उम्र के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों से लेकर उम्र दराज व्यक्ति तक ने बरात में नृत्य किया। हर कोई भगवान श्रीराम के साथ सेल्फी लेने को उत्सुक दिखा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें