फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जनक महल के मंच पर विराजमान राम-जानकी के स्वरूपों के दर्शन को उमड़ी भीड़

Fri, 27 Sep 2019 12:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
जनकपुरी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में गुरुवार को एतिहासिक जनकपुरी महोत्सव में प्रभु दर्शन को भीड़ उमड़ी। हजारों की तादाद में लोग राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न चारों भाइयों और सीता जी के स्वरूप की एक झलक पाने को लोग बेताब थे। पूरी जनकपुरी रंग बिरंगी लाइट से जगमगा रही थी। 
विज्ञापन

2 of 8
एतिहासिक श्रीराम बरात - फोटो : अमर उजाला
नगर भ्रमण के बाद जैसे ही चारों भाई घोड़े से और जानकी जी के स्वरूप डोले के साथ जनक महल पर पहुंचा, उनके जयकारों की आवाज पूरे जनकपुरी में गूंजने लगी। लोग इनकी एक झलक पाने को लालायित दिख रहे थे। इस अद्भुत दृश्य को लोग कैमरे में कैद करने में लगे हुए थे। 
विज्ञापन

3 of 8
राम-जानकी के स्वरूपों की आरती करते सांसद, महापौर व अन्य - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शुरू हुआ आरती का सिलसिला। आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, महापौर नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने स्वरूपों की आरती की। इस दौरान जनकपुरी महोत्सव समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। 

4 of 8
जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
माता जानकी और राम के स्वरूपों के दर्शन पाकर हर कोई खुद को धन्य मान रहा था। निर्भय नगर की डॉ मनोरमा बघेल ने कहा कि हमने पूर्व में बहुत पुण्य किए है, जब हमको भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह का गवाह बनने का मौका मिला है। भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भविष्य में भी तरह का मौका मिलता रहे। 
विज्ञापन

5 of 8
जनकपुरी के मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार देर शाम तक जनक महल मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम कलाकारों ने अपने प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 8
जनकपुरी के मंच पर प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
त्रिशक्ति नृत्य केंद्र की ओर से रामाष्टिका, कृष्ण वंदना, महशासूर मर्दनी, शिवराम कृष्णा, जनकित भरतनाट्यम, द्रोपदी चीर हरन, शिवाय, सूफी मेरे मुरशिद खेले होली की प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

7 of 8
जनकपुरी महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
रंगलोक कथक केंद्र की ओर से वैष्णव जन तो तन कहिए, राम स्तुति, रघुपति तेरी राह निरारें, काहे रोकत डगर प्यारे(ठुमरी), शिव वंदना की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपने शानदार प्रस्तुति से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन

8 of 8
जनकपुरी में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी महोत्सव में हर उम्र के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों से लेकर उम्र दराज व्यक्ति तक ने बरात में नृत्य किया। हर कोई भगवान श्रीराम के साथ सेल्फी लेने को उत्सुक दिखा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें