फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में ऐतिहासिक रक्षाबंधन, तस्वीरों में देखें ऐसे मनाया गया राखी का सेलिब्रेशन

Mon, 27 Aug 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
rakshabandhan celebration - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में वाकई एतिहासिक रहा रक्षाबंधन। बड़ी संख्या में बहनों ने अपने भाइयों को हेलमेट गिफ्ट किए। कई भाई भी स्कूटी चलाने वाली अपनी बहन के लिए हेलमेट खरीद लाए थे। हर कोई बोला...ऐसा त्योहार तो पहली बार मना, जिसमें भाई की सुरक्षा के लिए बहनों ने प्रार्थना ही नहीं की बल्कि सुरक्षा का ख्याल रखते हुए हेलमेट भी दिया। 
विज्ञापन

मथुरा में ऐतिहासिक रक्षाबंधन, तस्वीरों में देखें ऐसे मनाया गया राखी का सेलिब्रेशन

2 of 6
rakshabandhan celebration - फोटो : अमर उजाला
पूरी तरह सफल रही राखी के साथ हेलमेट की मुहिम। अमर उजाला का यह अभियान घर घर में पहुंच गया। रक्षाबंधन वाले दिन बहनों के हाथ में हेलमेट दिखे। पहले राखी बांधी और फिर भाई को हेलमेट गिफ्ट किया। इतना ही नहीं बहन और भाई ने हेलमेट के साथ सेल्फी तक ली। संजना और अंजू ने अपने भाई हिमांशु को राखी बांधी और हेलमेट दिया। 
विज्ञापन

मथुरा में ऐतिहासिक रक्षाबंधन, तस्वीरों में देखें ऐसे मनाया गया राखी का सेलिब्रेशन

3 of 6
rakshabandhan celebration - फोटो : अमर उजाला
सलौनी ने सौरभ को हेलमेट भेंट किया। रिचा भी अपने भाई कृष्णा के लिए हेलमेट खरीद लाई थी। जब भाई को गिफ्ट दिया तो वो बोला कि यह गिफ्ट वाकई मेरे लिए जरूरी था। वैशाला अपने भाई गौरव और सात साल के भतीजे नव्या के लिए भी हेलमेट लेकर आई थी। 

मथुरा में ऐतिहासिक रक्षाबंधन, तस्वीरों में देखें ऐसे मनाया गया राखी का सेलिब्रेशन

4 of 6
rakshabandhan celebration - फोटो : अमर उजाला
नीता ने प्रशांत को, रेखा ने श्याम को, वर्षा ने सुमित को और विशाखा ने अपने भाई महेश को हेलमेट गिफ्ट किया। राधाकुंड निवासी कनिका वशिष्ट ने अपने भाई आशीष को हेलमेट दिया। फरह में हर्षिता ने अपने भाई अखिलेश को हेलमेट दिया है। वीनेश ने अपने भाई दीवांशु को हेलमेट दिया। 
विज्ञापन

मथुरा में ऐतिहासिक रक्षाबंधन, तस्वीरों में देखें ऐसे मनाया गया राखी का सेलिब्रेशन

5 of 6
rakshabandhan celebration - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में शाहजी मंदिर क्षेत्र निवासी भाई गोपाल को बहन दीपाली ने राखी बांधने के साथ जैसे ही हेलमेट भेंट किया। गोपाल की खुशी का ठिकाना न रहा। गोपाल का कहना था कि वह वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनता था लेकिन अब कभी भी बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाउंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा में ऐतिहासिक रक्षाबंधन, तस्वीरों में देखें ऐसे मनाया गया राखी का सेलिब्रेशन

6 of 6
rakshabandhan celebration - फोटो : अमर उजाला
राधारमण घेरा निवासी बहन राधिका ने अपने भाई ईशु को हेलमेट देकर राखी बांधी तो ईशु की आंखें खुशी के आंसुओं से छलक उठी। राधिका ने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का वचन लिया। तक जाकर भाई ईशु को मिठाई खिलाई। गोवर्धन, राधाकुंड, बरसाना, नंदगांव, सौंख, चौमुंहा, बलदेव समेत पूरे जिले में यह मुहिम छाई रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें