फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, बीस से अधिक घायल, कई गंभीर

Mon, 27 Aug 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
एक्सप्रेस-वे पर घायल यात्री
फ़िरोज़ाबाद के नगला खंगर क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार देर रात 3 बजे बस पलट गई। अचानक हादसे से सो रहे
यात्रियों में हड़कंप मच गया। बचाओ-बचाओं की आवाज गूंजने लगी। 
विज्ञापन

2 of 6
घायल बच्ची का उपचार करते डाक्टर
इस हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

3 of 6
अस्पताल में घायलों से पूछताछ करती पुलिस
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कई साधनों से अस्पताल पहुंचाया।

4 of 6
यात्रियों को भर्ती किया गया
मामूली रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार करके दूसरे वाहनों से रवाना कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
एक्सप्रेस-वे पर पलटी बस
ये बस प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही थी। हादसे में  अमन पुत्र रूपेश, आशीष पुत्र राजेन्द्र, उदय पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी प्रतापगढ़, पीहू पुत्री सरविन्द, सपना पत्नी सरविन्द, ओर सरविन्द पुत्र फूलचंद निवासी लखनऊ, भूमि पुत्री जगतपाल दिल्ली, किरण पत्नी जगतपाल, राधा पुत्री राम, अभिषेक पुत्र संतोष शर्मा निवासी देवपुर  हाथरस, फुलासी पत्नी ओमकार, मनीष पुत्र नरेंद्र निवासी फरीदाबाद घायल हो गए। मनीष और अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बस के परखच्चे उड़े
बस की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें