फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: आगरा में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, जलभराव से रही 'आफत', देखिए तस्वीरें

Wed, 28 Jul 2021 10:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला
उमस भरी गर्मी से मंगलवार और बुधवार को हुई बारिश ने राहत दिलाई। बुधवार सुबह से ही मौसम मेहरबान रहा। काले बादल जमकर बरसे। इससे पहले मंगलवार को शाम तक रुक-रुक कर राहत की फुहारें बरसाते रहे। बारिश के कारण तापमान में कमी आई और ठंडी हवाओं ने पारा सामान्य से दो डिग्री तक लुढ़का दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में बादल छाए रह सकते हैं। दिन में एक से दो बार तक बादलों के बरसने के आसार हैं। बुधवार को हुई बारिश ने जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ा। शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश के दौरान ताजमहल पर आए सैलानी - फोटो : अमर उजाला
मानसून में काले घने बादलों के बीच से झांकते धवल ताजमहल के दीदार के लिए सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को ताजमहल पर 8109 सैलानी आए। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक ताजमहल पर दोपहर में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल पर बारिश का लुत्फ उठाते सैलानी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल केवल चार दिन ही पर्यटकों के लिए खुल पा रहा है। शुक्रवार की बंदी के बाद शनिवार रविवार को कोरोना कर्फ्यू के कारण ताज समेत स्मारक बंद रहते हैं। इसलिए सोमवार से बृहस्पतिवार के बीच अब सैलानियों की संख्या बढ़ी है। 

4 of 5
बारिश के कारण हुआ जलभराव - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम के अधिकारियों के दावों की पोल बारिश ने ही खोल दी। शहर में बारिश में ही सड़कों पर जलभराव हो गया। ग्वालियर रोड हाइवे, सेवला, रोहता, टेढ़ी बगिया, गुरू तेग बहादुर कालोनी, सुभाष नगर, अलबतिया रोड, आजमपाड़ा, कैलाशपुरी रोड, मदिया कटरा रोड, बिल्लोचपुरा, आवास विकास कॉलोनी, मुगल रोड, शाहगंज, दौरेठा, अवधपुरी की सड़कों पर पानी भर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जलभराव से जूझते लोग - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम अधिकारी यह कहते हुए बचाव कर रहे थे कि तेज बारिश में पानी निकलने में समय लग रहा है, लेकिन इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर की अधिकांश सड़कें पानी से लबालब हैं अैर निचले इलाकों में जलभराव से लोग परेशान हो रहे हैं।

मां-बच्चों की हत्या का खुलासा: कर्ज की रकम का तगादा करने से नाखुश था संतोष, ऐसे दिया सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें