फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाष्टमी 2021: राधारानी के अभिषेक के नहीं होंगे लाइव दर्शन, सेवायतों ने नहीं दी जिला प्रशासन को अनुमति

Fri, 10 Sep 2021 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मंदिर बरसाना राधारानी - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन द्वारा लाडलीजी मंदिर में राधा जन्मोत्सव पर सेवायतों से राधारानी के अभिषेक के लाइव दर्शन कराने की अनुमति मांगी थी। लेकिन इनकार कर दिया। विदित हो कि दो दिन पूर्व 14 सितंबर को राधाष्टमी मेला को लेकर अधीनस्थों व ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी नवनीत चहल ने बरसाना में एक बैठक की थी, जिसमें दूरदराज बैठे श्रद्धालुओं व बुजुर्गों को राधारानी के अभिषेक दर्शन लाइव कराने की अनुमति मांगी थी। मंदिर के अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने बताया कि सेवायतों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि राधारानी के लाइव दर्शन नहीं कराए जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
बरसाना स्थित राधारानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
14 सितंबर को राधाष्टमी पर राधारानी के पिता वृषभानु की नगरी बरसाना एवं उनकी लीलाओं की पावन स्थली ब्रजमंडल के मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। बरसाना में स्थित लाडली जी मंदिर के सेवायत रामभरोसी ने बताया कि जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 13 सितंबर को दोपहर तक राधाकृष्ण स्वर्ण जड़ित शीश महल में विराजमान होंगे।
विज्ञापन

3 of 6
इसी हिंडोले में विराजेंगी राधारानी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान राधाकृष्ण के विग्रह को कीमती पोशाक के साथ रत्न जड़ित सोने के आभूषण धारण कराए जाएंगे। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। सायंकाल राधारानी की शोभायात्रा मंदिर परिसर में निकाली जाएगी।
 

4 of 6
मंदिर राधारानी - फोटो : अमर उजाला
गोलोकधाम वासी कृपालु महाराज द्वारा स्थापित कीर्ति मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। भक्त मंदिर की नक्काशी के साथ साज-सज्जा एवं जगमगाती रोशनी में कीर्ति माता की गोदी में राधारानी के दर्शन कर आने आप को धन्य करते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
राधारानी मंदिर की छत पर संगमरमर की सफेद छतरी - फोटो : अमर उजाला
दस दिवसीय कार्यक्रम होंगे
श्रीराधा जन्मोत्सव के साथ ही बरसाना एवं आसपास के राधाकृष्ण की लीला स्थलियों में 10 दिवसीय उत्सवों की श्रृंखला शुरू हो जाती है। विभिन्न लीला स्थलों पर लीलाओं का मंचन किया जाता है। दूरदराज के लोग लीलाओं का आनंद लेने पहुंचते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राधारानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
ये होंगे कार्यक्रम
12 सितंबर- ऊंचागांव में राधरानी की प्रधान सखी ललिता का जन्मोत्सव।
13 सितंबर -राधाष्टमी चाव बधाई एवं राधा जन्मोत्सव की धूम।
14 सितंबर -राधाष्टमी महोत्सव एवं शाम को सफेद छत्तरी में दर्शन।
15 सितंबर- मोरकुटी पर मयूर लीला व शाम को राधारानी मंदिर पर ढाड़ी-ढाड़न लीला।
16 सितंबर- विलासगढ़ चिकसौली में जोगिन लीला एवं श्याम सगाई लीला-संकेत।
17 सितंबर- चोटी बंधन लीला-सांकरी खोर एवं डोंगा लीला (नौका विहार) -गाजीपुर।
18 सितंबर- व्याहवला लीला-ऊंचागांव, पीली पोखर डोंगा लीला बरसाना, मान मंदिर पर मान लीला।
19 सितंबर- दानलीला (मटकी फोड़ लीला) चिकसौली।
20 सितंबर-सुनहरा कामां की कदमखंडी में रास।
21 सितंबर-महारास राधा बाग बरसाना, मडोई ( करहैला)।

राधाष्टमी: ब्रज के मंदिरों में धूम, 14 को जन्म लेंगी श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति वृषभानु नंदिनी, जानिए कार्यक्रम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें