फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाष्टमी: ब्रज की गलियों में राधे-राधे की गूंज, राधाजी के 5248वें जन्मोत्सव के लिए सजने लगा बरसाना

Sun, 12 Sep 2021 04:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा: लाइट से जगमगाता मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण की आह्लादिनी शक्ति के अवतरण दिवस की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं। 14 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह चार बजे राधारानी श्रीजी महल में अवतरित होंगी। इस पल का साक्षी बनने को देश-दुनिया के लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंच रहे हैं। इस बार राधाजी का 5248वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। जन्म से पूर्व ही बरसाने की गलियों में राधे-राधे के जयकारे गूंज रहे हैं। ब्रजाचार्य पीठाधीश्वर कृष्णाचार्य भट्ट ने बताया कि श्रीराधारानी का 5248वां जन्मोत्सव मनेगा। बरसाना में 569वां प्राकट्योत्सव होगा। श्रीजी का प्राकट्योत्सव भाद्र पक्ष की शुक्ल अष्टमी, अनुराधा नक्षत्र का मूल होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
मथुरा: रोशनी से जगमग मंदिर - फोटो : अमर उजाला
नारायण भट्ट को दर्शन देकर हुआ किशोरीजी का प्राकट्य
600 वर्ष पूर्व दक्षिण भारत से किशोरीजी के परम भक्त श्रीनारायण भट्ट बरसाना आए। लाडली जी ने उन्हें ब्रह्मांचल पर्वत पर होने का स्वप्न दिया। तब श्रीनारायण भट्ट ने शिष्य नारायण स्वामी के साथ किशोरी जी का ब्रह्मांचल पर्वत (श्रीजी मंदिर एवं जयपुर मंदिर के बीच स्वामी जी स्थान से) से प्राकट्य किया। उस तिथि के आंकलन से ही ब्रजवासी लाडली जी का 569वां प्राकट्योत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाता राधारानी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
महोत्सव की तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं। अष्ट सखियों के गांवों में भी विशेष तैयारियां चल रही हैं। लाडली जी का निज महल रंग बिरंगी लाइटों से सज धज कर तैयार है। मानगढ़ मानमंदिर, मोर कुटी, खोर साखरी, गहवरवन, दान गढ़, विलासगढ़ और कीर्ति मंदिर में राधे के जन्मोत्सव की तैयारी अंतिम पड़ाव पर हैं। 

4 of 5
राधारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
राधाष्टमी पर जगमगाएगा श्रीकृष्ण जन्मस्थान
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली को तीर्थक्षेत्र घोषित किए जाने की खुशी का सामूहिक इजहार राधाष्टमी पर होगा। भगवान की आदिशक्ति श्रीराधारानी के जन्म महोत्सव पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान दीपमालाओं से जगमग होगा। श्रद्धालुओं को इस दौरान साक्षात दीपावली की अनुभूति एवं दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गांव रावल स्थित मंदिर में राधा-कृष्ण के विग्रह - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा एवं सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा मथुरा को पवित्र तीर्थ घोषित करने के निर्णय से कृष्णभक्त अभिभूत और आनंदित हैं। मथुरा का पवित्र तीर्थ घोषित होना भगवान श्रीकृष्ण की कृपामात्र से ही संभव था। जन्मस्थान प्रांगण में विशाल दीप महोत्सव का आयोजन श्रीराधा जन्माष्टमी 14 सितंबर की शाम सात बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का संकल्प था धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा। इस वर्ष सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा करोड़ों कृष्णभक्तों की ओर से श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव का संकल्प श्रीठाकुरजी के चरणों में अर्पित किया था। श्रीराधाष्टमी की पूर्व बेला में सीएम की इस घोषणा को धर्मप्रेमीजन श्रीराधा जन्म महोत्सव की भेंट के रूप में देख रहे हैं। 

राधाष्टमी: ब्रज के मंदिरों में धूम, 14 को जन्म लेंगी श्रीकृष्ण की आल्हादिनी शक्ति वृषभानु नंदिनी, जानिए कार्यक्रम
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें