फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम के जुलूस में तिरंगा साथ लेकर निकले अजादार, देखिए तस्वीरें

Sun, 01 Oct 2017 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
मोहर्रम - फोटो : अमर उजाला
मोहर्रम की दसवीं तारीख को आगरा, फिरोजाबाद और आसपास के जिलों में शिया समुदाय के लोगों ने मातमी जुलूस निकाले। इसके साथ ही ताजिए और अलम के जुलूस भी निकाले गए। आगरा में इस बार मुस्लिम समुदाय जुलूस में तिरंगा झंडा लेकर निकला। इससे ये मौका और भी खास हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
जुलूस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शाहगंज क्षेत्र में शिया समुदाय के लोगों ने मातमी जुलूस निकाला। इस दौरान उन्होंने अपने शरीर को लहूलुहान किया। इसके अलावा ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
जुलूस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजियों के जुलूस की खास बात इस बार यह रही कि अजादारों ने जुलूस में तिरंगे झंडे लहराए। इस दौरान आगरा में प्रसिद्ध फूलों का ताजिया भी निकाला गया और उसे करबला में सुपुर्द ए खाक कर दिया। 

4 of 5
जुलूस - फोटो : अमर उजाला
अबुल उला करबला पर ताजिए दफन करने के दौरान लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्‍था भी कड़ी रही। वहीं फिरोजाबाद में भी जुलूस का क्रम कुछ प्रकार शुरू हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जुलूस - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबद में पहला ताजिया शीशग्रान मोहल्ले से उठा। कोटला मोहल्ले में शिया समुदाय के लोगों ने मातम मनाया। घरों और प्रतिष्‍ठानों की छत पर ताजिए देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें