फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Queen Elizabeth Death: दीदार ए ताज के लिए खुली कार में आई थीं महारानी एलिजाबेथ, हुआ था भव्य स्वागत

Fri, 09 Sep 2022 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
Queen Elizabeth Death - फोटो : अमर उजाला
आजाद हिंदुस्तान में दुनिया के सातवें अजूबे और मुहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार के लिए ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-2 अपने पति प्रिंस फिलिप के साथ 61 साल पहले आई थीं। 30 जनवरी, 1961 को वह खुली कार में खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक पहुंची थीं। एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के बीच सड़क के दोनों ओर आगरा के हजारों लोग उनके और प्रिंस फिलिप के अभिवादन के लिए खड़े हुए थे। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का इस्तकबाल किया था। यह पहला मौका था जब ब्रिटेन की महारानी खुली कार में नजर आई थीं।

पहला मौका था जब किया शाही परिवार ने ताजमहल का दीदार

आसमानी ड्रेस के साथ सफेद रंग के डिजाइनर हैट और ग्लव्स पहने महारानी एलिजाबेथ पश्चिमी गेट से ताजमहल तक खुली कार में आईं। रॉयल गेट से ताज के मुख्य गुंबद तक वह प्रिंस फिलिप के साथ रहीं। यह पहला मौका था जब शाही परिवार ने ताजमहल का दीदार किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
Queen Elizabeth Death - फोटो : अमर उजाला
मुख्य गुंबद पर जाने से पहले उन्होंने शू कवर पहने। जिस कर्मचारी ने महारानी को शू कवर पहनाए थे, उन्होंने उसे बख्शीश भी दी। सरकारी कर्मचारी ने पहले इनकार किया लेकिन महारानी के कहने पर उन्होंने उसे रख लिया।
विज्ञापन

3 of 5
Queen Elizabeth Death - फोटो : अमर उजाला

शाही परिवार की 3 पीढ़ियों ने देखा ताज

महारानी एलिजाबेथ के बाद उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स वर्ष 1980 में, बहू राजकुमारी डायना ने वर्ष 1992 में और पौत्र प्रिंस विलियम ने वर्ष 2017 में ताजमहल आ चुके हैं। 

4 of 5
Queen Elizabeth Death - फोटो : अमर उजाला
महारानी की ताजमहल यात्रा के बाद ही शाही परिवार की तीन पीढ़ियां आईं। उन्होंने भी सेंट्रल टैंक स्थित संगमरमरी बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Queen Elizabeth Death - फोटो : अमर उजाला
इस परंपरा को प्रिंस चार्ल्स, लेडी डायना और प्रिंस विलियम ने कायम रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें