फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीद का स्मारक अपने पैसे से बनाने में जुटी वीर नारी, शासन ने नहीं की मदद, छलका दर्द

Wed, 02 Dec 2020 03:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 6
शहीद रामवकील की पत्नी गीता देवी ने पहली ईंट रखकर काम शुरू कराया - फोटो : अमर उजाला
पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रामवकील के स्मारक का निर्माण परिवार ने अपने खर्च पर ही शुरू कर दिया है। कई बार शासन और प्रशासन से मांग के बाद भी सुनवाई न होने पर परिजनों ने ये कदम उठाया है। सोमवार को शहीद की पत्नी गीता देवी ने नींव की ईंट रखकर शिलान्यास किया। 
 
विज्ञापन

2 of 6
शहीद रामवकील - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद के बरनाहल के गांव विनायकपुर निवासी रामवकील ने पुलवामा हमले में शहीद हो गए थे। शहादत पर उन्हें नमन करने के लिए सैलाव उमड़ा था। तब शासन और प्रशासन ने भी स्मारक निर्माण का आश्वासन दिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
शहीद रामवकील की पत्नी गीता देवी
लंबे समय तक स्मारक के रास्ते के लिए विवाद चलता रहा तो वहीं बाद में भी स्मारक निर्माण की ओर ध्यान नहीं दिया गया। इससे परेशान होकर शहीद के परिवार ने खुद ही स्मारक बनाने का निर्णय लिया। 

4 of 6
शहीद रामवकील
सोमवार को गांव विनायकपुर में स्मारक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। शहीद रामवकील की पत्नी गीता देवी ने नींव की पहली ईंट रखकर काम शुरू कराया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
शहीद की पत्नी गीता देवी - फोटो : अमर उजाला
कहा कि वे और उनका परिवार कभी इस शहादत को भूल नहीं सकेगा। शासन की ओर से स्मारक को लेकर की गई अनदेखी का गम भी उनकी आंखों में साफ नजर आया। इस मौके पर विक्रम सिंह बैस, शिव कुमार, मनोज कुमार आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहीद रामवकील का पार्थिव शरीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शासन की कार्रवाई चल रही है। शहीद स्मारक के लिए जगह संरक्षित कर दी गई है। सड़क का भी निर्माण करा दिया गया है। - रतन कुमार वर्मा एसडीएम करहल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें