फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार: कामकाज के बहाने घरों से निकलती थीं शादीशुदा युवतियां, 500-500 रुपये में बेच देती थीं जिस्म

Sun, 02 Oct 2022 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
युवतियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताज व्यू स्थित होटल श्यामजी रेस्टोरेंट में देह व्यापार का मामला पकड़ने जाने के बाद कई चौंकाने वाला खुलासे हुए हैं। इस होटल में देह व्यापार काफी समय से चल रहा था। ग्राहक होटल में आते थे। युवतियों को देखने के बाद कमरों में जाते थे। घंटे के हिसाब से बुकिंग हो रही थी। होटल के आगंतुक रजिस्टर में ग्राहक की कोई एंट्री नहीं होती थी। ग्राहकों से एक हजार रुपये तक लिए जाते थे। पुलिस को यह जानकारी संचालक से पूछताछ में हुई है। होटल से पकड़ी गईं युवतियों ने भी पूछताछ में हैरान करने वाली बातें बताई हैं। पुलिस ने इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को संचालक, ग्राहक और पांचों युवतियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया। 

संबंधित खबर- होटल में देह व्यापार: बुकिंग पर बुलाई जाती थीं लड़कियां, पुलिस ने कमरे खुलवाए तो हुआ बड़ा खुलासा  
 
विज्ञापन

2 of 5
होटल के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम को पुलिस ने होटल श्यामजी रेस्टोरेंट में छापा मारा था। होटल के पांच कमरों से पांच युवती, एक ग्राहक बनिया और संचालक श्याम सिंह मिले थे। आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई थी। देह व्यापार की पुष्टि करते हुए सीओ सदर अर्चना सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने होटल में मारा था छापा - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि पकड़ी गईं पांचों युवतियां शादीशुदा हैं। एक युवती ने बाकी का संपर्क होटल संचालक से कराया था। पूछताछ में युवतियों ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। घर से कामकाज के बहाने निकलती थीं। देह व्यापार करती थीं।

4 of 5
होटस से गिरफ्तार हुई थीं पांच युवतियां - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में यह भी पता चला है कि ग्राहक से 1000 रुपये तय होते थे। 500 रुपये उन्हें मिलते थे, 500 रुपये होटल संचालक का होता था। घंटे के हिसाब से बुकिंग होती थी। संचालक श्याम सिंह कई साल से होटल चला रहा है। बेसमेंट में दुकानें हैं। इनको किराये पर उठा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कई और होटल होंगे चिह्नित

ताजनगरी में देह व्यापार पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। एक बार फिर पुलिस ने होटल में यह पकड़ा है। इस पर पुलिस अधिकारियों ने होटल चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। गली और मोहल्लों में होटल खुले हैं। इनको पुलिस चेक करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें