फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा हिजाब प्रकरण: ड्रेस कोड को लेकर फूट-फूटकर रोईं थीं प्रधानाचार्य, जांच में मामला कुछ और ही निकला

Sun, 02 Oct 2022 11:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानाचार्य ने लगाए थे कई आरोप - फोटो : अमर उजाला
आगरा कैंट स्थित जॉय हैरिस गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता दीक्षित के वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप की जांच करने वाले सह जिला विद्यालय निरीक्षक और अपर नगर मजिस्ट्रेट को कोई दम नहीं मिला। शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्य के आपसी मतभेद और वरिष्ठता का विवाद पाया गया। 

ये था मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कैंट स्थित जॉय हैरिस कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता दीक्षित रोते हुए कह रही हैं कि स्कूल में मुस्लिम शिक्षक और छात्राएं हैं। हिंदू प्रधानाचार्य होने के नाते उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। शिक्षिकाएं हिजाब-बुर्का पहनकर आती हैं, ड्रेस कोड का पालन नहीं करती। इसकी सख्ती करने पर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। 

संबंधित खबर- हिजाब-बुर्का प्रकरण: महिला प्रधानचार्य का रोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एसीएम ने शुरू की जांच
विज्ञापन

2 of 5
हिजाब प्रकरण - फोटो : ANI
वीडियो वायरल होने के बाद एसीएम प्रथम दिव्या सिंह, डीआईओएस मनोज कुमार और कैंट से भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश भी स्कूल पहुंचे थे। प्रशासन और डीआईओएस ने मामले की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

3 of 5
डीआईओएस मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मनोज कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ दिव्या सिंह और सह जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने जांच की।

4 of 5
जॉय हैरिस गर्ल्स इंटर कॉलेज - फोटो : ANI
जांच टीम ने स्कूल पहुंचकर छात्राओं और शिक्षिकाओं से पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। किसी शिक्षिका ने आरोपों पर सहमति व्यक्त नहीं की और फुटेज में भी ऐसा कोई दृश्य दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानाचार्य ममता दीक्षित - फोटो : ANI
डीआईओएस ने बताया कि जांच में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया निराधार पाए गए। पूछताछ में ये पाया गया कि शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्य के बीच आपसी मतभेद और वरिष्ठता का विवाद है। ये रिपोर्ट डीएम और एसएसपी को भेजी गई है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें