आगरा के ताजगंज के बसई खुर्द इलाके में देह व्यापार के अड्डे पर कोलकाता और मुंबई की दो किशोरियों को बंधक बनाया गया था। पुलिस चौकी करीब होने के बाद भी इलाकाई पुलिस बेखबर थी। सोमवार को दिल्ली की फ्रीडम फर्म एनजीओ ने पुलिस की मदद से छापा मारने की कार्रवाई कराई। दोनों किशोरियों के साथ 6 को मुक्त कराया। वहीं दो संचालिकाएं और 8 ग्राहक भी पकड़े गए। मकान में बने अड्डे से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं।
एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि एनजीओ ने जानकारी दी थी कि बसई खुर्द स्थित मुकुंद विहार में एक मकान में देह व्यापार कराया जा रहा है। टीम बनाकर 65 वर्षीय महिला के घर पर छापा मारा गया। मोहल्ले में ही उनके दूसरे घर की तलाशी ली गई। वहां 8 ग्राहक, 4 महिलाओं के साथ दो किशोरियां मिलीं।
ये भी पढ़ें - महिला चिकित्सक का दर्द: लंदन में रहता है भतीजा, इस बात की है रंजिश...दे रहा गोली मारने की धमकी