फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ एम थॉमस ने पत्नी के साथ ताजमहल का किया दीदार

Wed, 31 Oct 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 5
लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ एम थॉमस, पत्नी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
ताज महल की सुंदरता को एक बार हर कोई देखने की चाहत रखता है। लेसोथो के प्रधानमंत्री भी पत्नी के संग बुधवार को ताजमहल देखने पहुंचे। उन्हें ताज महल की खूबसूरती बहुत सराहा। वे डेढ़ घंटे तक ताजमहल में रुके। इस दौरान फोटो भी खिंचवाईं।
विज्ञापन

2 of 5
लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ एम थॉमस, पत्नी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ एम थॉमस ने पत्नी के साथ बुधवार को सुबह दिल्ली से आगरा पहुंचे। वे 11.50 पर ताज महल पहुंचे। उन्हें ताज महल की बारीकियों को बताने के लिए ताज महल का स्टॉफ और गाइड मौजूद रहे। उन्होंने सगमरमर से जुड़ी विशेषताओं को बताया। जाली का मेहराब, महीन नक्काशी, जड़ाऊ पच्चीकारी समेत सभी नक्काशी के बारे में बताया। 
विज्ञापन

3 of 5
लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ एम थॉमस, पत्नी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री थॉमस समेत पत्नी ने बड़ी उत्सुकता से विशेषाओं के बारे जाना। वे ताजमहल में डेढ़ घंटे तक रुके। इस बीच डायना बेंच में बैठकर फोटो भी खिंचवाईं। कुछ लोगों ने भी अपनी यादों को सहजने के लिए प्रधानमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने का आग्रह किया, जिसे लेसोथो के पीएम ने विनम्रता से स्वीकार किया।

4 of 5
लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ एम थॉमस, पत्नी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
उन्हें ताज महल की खूबसूरती बहुत भायी। डॉ एम थॉमस ने ताज महल के बारे में कहा कि 'ताज उम्मीद से ज्यादा खूबसूरत है। ये दुनिया को मुहब्बत का संदेश दे रहा है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लेसोथो के प्रधानमंत्री डॉ एम थॉमस, पत्नी के साथ। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ताज महल की सुंदरता के बारे विजिटर बुक में भी लिखा। इसके बाद वे पत्नी के साथ आगरा किला देखने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें