फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर दो साड़ों की लड़ाई में फंसी स्कूली वैन, मासूम घायल, देखें तस्वीरें

Sat, 27 Oct 2018 03:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
स्कूली वैन में बैठे छात्र। - फोटो : अमर उजाला
आगरा के घटिया आजम खां रोड पर शुक्रवार दोपहर को स्कूली बच्चों की वैन से एक सांड़ टकरा गया। हादसे में वैन का शीशा टूट गया। उसमें सवार बच्चे चोटिल हो गए। वहीं दो पहिया वाहन चालक भी घायल हुए। बताया जा रहा कि दो साड़ आपस में लड़ रहे थे।
विज्ञापन

2 of 6
सांड़ की टक्कर से टूटी स्कूली वैन। - फोटो : अमर उजाला
घटना दोपहर की है। सेंट जॉर्जेस स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर वैन घटिया की तरफ जा रही थी। वैन में 7-8 विद्यार्थी थे। 
विज्ञापन

3 of 6
स्कूली वैन का शीशा टूट गया। - फोटो : अमर उजाला
रास्ते में दो सांड़ों की लड़ाई हो रही थी। इसी बीच सांड़ लड़ते-लड़ते रोड पर आ गए। वैन स्पीड में थी। एक सांड़ वैन से टकरा गया। इससे वैन का शीशा टूट गया।

4 of 6
सड़कों पर घूमते आवारा पशु। - फोटो : अमर उजाला
छात्र-छात्राएं मामूली रूप से चोटिल हो गए। उनमें चीख पुकार मच गई। यह देखकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने सांड़ों को दूर भगाया। 
विज्ञापन

5 of 6
घायल स्कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
कुछ लोग दो पहिया वाहनों से भी विद्यार्थियों को लेकर जा रहे थे। वैन के अचानक टकराने से वह भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने सांड़ों पर पानी डाला। इसके बाद वह भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। चालक वैन लेकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
स्कूलटर को भी टक्कर मारी। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोगों का कहना था कि आए दिन सांड़ किसी न किसी को घायल कर देते हैं। नगर निगम में शिकायत की गई, लेकिन किसी पशु को नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें