टूंडला रेलवे स्टेशन पर पुलिस और प्रशासन के अफसर
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद से प्रेसिडेंशियल ट्रेन को पास कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त रखा। रेलवे लाइन किनारे जवान तैनात किए गए। रेलवे स्टेशन पर एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह और एसडीएम राजेश कुमार कैंप करते रहे। डीएम चंद्र विजय सिंह एवं एसएसपी अशोक कुमार अधीनस्थों को दिशा-निर्देश देते रहे। रेल यात्रियों को भी रेलवे स्टेशन परिसर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली। लेबर कॉलोनी फाटक के समीप झोपड़ी डालकर रहने वाले लोगों को भी रेलवे ट्रैक से दूर कर दिया गया।