फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल: पांच किमी सड़क में तीन किमी गड्ढे, बारिश में लोगों का चलना दूभर

Tue, 13 Jul 2021 12:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बारिश के बाद अवधपुरी में घर के बाहर कीचड़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा में पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई ने तीन लाख से ज्यादा लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। पहली बारिश के बाद ही अलबतिया से बोदला रोड और वहां से लोहामंडी तक पांच किमी में सड़क पर गड्ढों और कीचड़ की भरमार हो गई है। अमर उजाला की टीम ने सोमवार सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों की तकलीफ समझते हुए इस पांच किमी की दूरी तय की, जिसमें तीन किमी का हिस्सा ऐसा रहा, जहां सड़क ही नहीं थी। केवल लाल पत्थर की गिट्टियां ऊबड़-खाबड़ पड़ी मिलीं, जिन पर संवाददाता का दोपहिया वाहन कई बार फिसलने, गिरने से बचा। 

अलबतिया रोड से मारुति एस्टेट होते हुए बोदला चौराहा और फिर बोदला से लोहामंडी रोड तक की 5 किमी दूरी में 3 किमी से ज्यादा सड़क खोदाई से खराब है। सड़क को तीन जगह से खोदाई कर गड्ढे किए गए हैं, जिनमें दो जगह पानी और बीच में सीवर की लाइन बिछाई गई है। लोहामंडी से किशोरपुरा के बीच पूरी सड़क खोदाई से खराब है तो बोदला में दरगाह नबी करीम से मारुति एस्टेट चौराहे तक एक लेन खोदाई के कारण बंद है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सड़क किनारे की गई खोदाई - फोटो : अमर उजाला
मारुति एस्टेट चौराहे से पश्चिमपुरी तक तीन किमी की दूरी तय करने में लोगों को 40 मिनट तक लगे। सोमवार सुबह 9 से 11 बजे के बीच लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। सीवर लाइन बिछाने के बाद जलनिगम ने डिवाइडर के एक ओर की सड़क पर गिट्टियां बिछा दीं, लेकिन मिट्टी नहीं हटाई, इससे बारिश के बाद कीचड़ हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
बारिश के बाद बिगड़ जाते हैं हालात - फोटो : अमर उजाला
यहां कीचड़ से परेशानी ज्यादा 
- अवधपुरी से शंकरगढ़ पुलिया तक।
- सुभाष नगर से कलाकुंज तक।
- सिंपकिंस स्कूल से अवधपुरी तक।
- विनय नगर की तीन गलियां।
- श्याम नगर, बालाजीपुरम।
- दहतोरा मोड़, हेमा पेट्रोल पंप के पास।
- पश्चिमपुरी रोड, ईंट मंडी के पास।
- अरविंदपुरम, सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास।
- गढ़ी भदौरिया से जगदीशपुरा रोड।
- लोहामंडी से किशोरपुरा रोड।

4 of 5
सड़क किनारे जलजमाव - फोटो : अमर उजाला
एक लेन पर ट्रैफिक से लगा जाम
मारुति एस्टेट चौराहे से पश्चिमपुरी तक कीचड़ के कारण वाहन सवार खोदी गईरोड की जगह दूसरी लेन पर चले। एक ही लेन पर दोनों तरफ का ट्रैफिक होने से बोदला चौराहे और उसके बाद सब्जी मंडी दहतोरा मोड़ पर पुलिया निर्माण के कारण जाम लग गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा के मेयर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बरती लापरवाही
मेयर नवीन जैन ने बताया कि सीवर, पानी की लाइन बिछाने में जिस तरह से लापरवाही बरती जा रही है, उससे मानसून की बारिश के बाद लोगों को दिक्कतें हुई हैं। मैं शासन को इन अधिकारियों की लापरवाही के बारे में अवगत कराऊंगा। मैंने 25 जून तक काम पूरा करने और सड़कों की मरम्मत के लिए कहा था, पर इन्होंने लापरवाही बरती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें