स्वस्थ हुए 130 पुलिसकर्मियों ने गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा दान करने का फैसला लिया है। इसकी सूची चिकित्सकों को दे दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर पुलिस कर्मी प्लाज्मा दान करने जाएंगे। पुलिसकर्मियों ने खुद ही प्लाज्मा दान करने की इच्छा जाहिर की थी। इसके लिए अब एसएन मेडिकल कालेज और जिला अस्पताल के प्रभारी से बात की जा रही है, जिससे जरूरत पड़ने पर वह पुलिसर्मियों को बुला सकें।
42 यूनिट रक्दान किया
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अस्पतालों में रक्त की कमी हो गई थी। कई लोगों ने पुलिस से मदद मांगी थी। इस पर 42 पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। इससे लोगों की जान बच सकी। अब भी पुलिसकर्मी रक्तदान के लिए आगे आ रहे हैं।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।