फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खाकी' के साथ निभाया मानवता का फर्ज: घायल युवक को कंधे पर उठाकर दौड़े दरोगा, बचाई जान

Sun, 26 Sep 2021 07:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
घायल को कंधे पर उठाकर दौड़ते दरोगा - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना राया में तैनात दरोगा राजकुमार सिंह ने 'खाकी' के साथ मानवता का फर्ज निभाकर घायल युवक की जान बचाई है। शनिवार रात को सड़क हादसे में घायल हुए युवक को दरोगा ने अपने कंधे पर लादकर दौड़ लगाई। समय पर उसे अस्पताल पहुंचाया। जिससे उसकी जान बचाई जा सकी। कंधे पर घायल युवक को लादकर भागते दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरोगा की इंसानियत देखकर हर कोई उनकी सराहना कर रहा है। अगली स्लाइड्स में जानिए कैसे हुआ सड़क हादसा.... देवदूत बनकर पहुंचे दरोगा ने घायल युवक की बचाई जान...    

संबंधित खबर- मथुरा: तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर 



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
घटनास्थल पर एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला
थाना राया क्षेत्र में हाथरस मार्ग पर मल्हे के समीप शनिवार रात को तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवारों को रौंद दिया था। हादसे में बाइक सवार युवक महेश की मौत हो गई, जबकि उसका साथी योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
दरोगा ने बचाई युवक की जान - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लेकिन किसी ने घायल योगेश को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे दरोगा राजकुमार सिंह ने घायल युवक को खुद अपने कंधे पर लाद कर दौड़ लगा दी। 

4 of 5
घायल को कंधे पर उठाकर ले जाते दरोगा - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया था। दरोगा घायल को कंधे पर उठाकर काफी दूर तक दौड़े और निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने से घायल योगेश की जान बच गई। उसका अभी उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल को कंधे पर उठाकर दौड़ते दरोगा - फोटो : अमर उजाला
कंधे पर घायल युवक को लादकर भागते दरोगा का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हुए वीडियो में दरोगा की इंसानियत की मिसाल देखकर लोगों ने उनकी सराहना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें