फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत: पति मुंबई में...बेटे विदेश में फंसे, महिला की मौत के बाद पुलिस ने निभाया 'परिवार का फर्ज'

Wed, 05 May 2021 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
महिला का शव ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संकट काल में सामाजिक दूरियां बढ़ गई हैं। एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ निभाने वाले पड़ोसी मुसीबत में मदद करने से भी कतरा रहे हैं। ऐसे में कोरोना योद्धा लोगों की जान बचाने में दिन-रात जुटे हैं। इनमें पुलिसकर्मी 'खाकी' के साथ इंसानियत का फर्ज भी निभा रहे हैं। आगरा से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला की मौत होने पर उसके परिजन नहीं आ सके। संक्रमण के डर से पड़ोसियों ने भी दूरी बना ली तो पुलिस ने बेटों का फर्ज निभाते हुए अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया।  
विज्ञापन

2 of 5
महिला के घर पर पीपीई किट पहनकर पहुंचे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज क्षेत्र की जयपुरिया सनराइज कॉलोनी निवासी शारदा देवी पत्नी महेश चार-पांच दिनों से बीमार थीं। सोमवार को उनकी मौत हो गई। शारदा देवी घर में अकेली ही रहती थीं। पति मुंबई में रहते हैं, जबकि दो बेटे विदेश में हैं। फ्लाइट बंद होने के कारण बेटे नहीं आ सके। लॉकडाउन के कारण पति महेश भी मुंबई से नहीं आ पाए थे।
विज्ञापन

3 of 5
फर्श पर पड़ा महिला का शव - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण के डर से शारदा देवी के घर में कोई पड़ोसी भी नहीं गया। इस बीच ताजगंज के एकता चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह को सूचना मिली कि जयपुरिया सनराइज कॉलोनी में एक महिला की मौत हो गई है। संक्रमण के डर से कोई उनका शव छूना नहीं चाह रहा है। 

4 of 5
पीपीई किट पहने पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
चौकी प्रभारी एकता शैलेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ महिला के घर पहुंचे। सभी पुलिसकर्मी पीपीई किट पहनकर गए थे। महिला का शव घर में फर्श पर पड़ा था। उन्होंने सावधानी बरतते हुए महिला के शव को सील कर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाहन में महिला का शव रखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतका के पति महेश को फोन कर जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को आगरा पहुंचने की बात कही है। अगर मृतका का कोई परिजन नहीं पहुंचा तो पुलिस ही महिला का अंतिम संस्कार करेगी। पुलिस के इस कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें