फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बच्चों की हत्या का मामला: हर राज का होगा पर्दाफाश, बरामद सामान की होगी फोरेंसिक जांच

Mon, 09 Aug 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा साधूराम में महिला रेखा और उसके तीन बच्चों की हत्या के मामले में रिमांड पर लिए गए आरोपी संतोष राठौर, उसके दोस्त वीरू और अंशुल से शनिवार को मोबाइल और टेबलेट बरामद कर लिए गए। शुक्रवार को आरोपियों की निशानदेही पर कैंची, चाकू और लैपटॉप बरामद किया गया था। बरामदगी होने पर आरोपियों को शनिवार को जेल में दाखिल कर दिया गया।

कोतवाली पुलिस ने कूंचा साधूराम में रेखा, उसके बेटे वंश, पारस और बेटी माही की हत्या के मामले में संतोष, वीरू और अंशुल को जेल भेजा था। तीनों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लिया था। रविवार को रिमांड पूरी होनी थी। पुलिस आरोपियों को बांदा, कानपुर भी लेकर गई थी। उनकी निशानदेही पर बरामदगी की गई।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
21 जुलाई को रेखा, उसके बेटे वंश, पारस और बेटी माही की घर में गला रेतकर हत्या की गई थी। 22 जुलाई को उनके शव घर में मिले। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया, लेकिन सामान बरामद नहीं हो सका था।
विज्ञापन

3 of 5
मृतका रेखा का फाइल फोटो, हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गुरुवार को रिमांड पर लिया था। वह शनिवार को भी रिमांड पर रहे। दो दिन तक पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस आरोपियों को सोरों, कानपुर तक लेकर गई। इस दौरान मोबाइल और टेबलेट भी बरामद कर लिया गया। 

4 of 5
हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त कैंची, चाकू के साथ ही लैपटॉप, मोबाइल और टेबलेट बरामद हो गए हैं। यह अहम साक्ष्य हैं। आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्यारोपी अंशुल - फोटो : अमर उजाला
लैपटॉप, मोबाइल और टेबलेट को भेजेंगे लैब
पुलिस का कहना है कि लैपटॉप, मोबाइल और टेबलेट को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आशंका है कि इनमें संतोष और रेखा की बातचीत के संबंध में कोई साक्ष्य हो सकता है। इसलिए संतोष यह उठाकर ले गया था। इसके बाद छिपा दिया था। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में हकीकत सामने आ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें