लॉकडाउन में पुलिस कोरोना योद्धा के रूप में अहम जिम्मेदारी निभा रही है। किसी को राशन पहुंचा रही है तो किसी को खाना खिला रही है। जरूरतमंदों की मदद का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। इन सबके बीच गुरुवार को आगरा से पुलिस की दिल छू लेने वाली एक और तस्वीर सामने आई। यहां झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चे की पुकार पर पुलिस ने उसका न सिर्फ केक काटकर जन्मदिन मनाया, बल्कि उसे उपहार भी दिए। यह पल परिवार के लिए खुशियों से भरा साबित हुआ।
विज्ञापन
2 of 5
पुलिस ने झुग्गी में बिखरी खुशियां
- फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से कलाल खेरिया निवासी हरीश अपने परिवार के साथ ताजगंज क्षेत्र की बसई चौकी के पास झुग्गी में रहते हैं। उनका तीन साल का बेटा शिवा और बेटी आयुषी है। वो मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था, लेकिन लॉकडाउन में हरीश बेरोजगार हो गया है। किसी तरह घर का खर्च चल रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
शिवा को उपहार देते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को हरीश का बेटा शिवा खेलते-खेलते पुलिस चौकी पर आया। बच्चे को देखकर चौकी प्रभारी मनोज भाटी ने उससे पूछताछ की। बच्चे ने बताया कि पुलिस अंकल आज उसका जन्मदिन है। मनोज भाटी ने बच्चे को देखकर दुलार किया। इसके बाद सीओ सदर विकास जायसवाल और निरीक्षक अनुज कुमार को जानकारी दी। सभी ने जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया।
पुलिसकर्मियों के साथ सीओ सदर पहुंच गए। झुग्गी के अन्य बच्चों के साथ शिवा का जन्मदिन मनाया गया। केक भी काटा। इस दौरान सीओ के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों ने बच्चे को उपहार भी दिए।
पुलिस की दरियादिली देखकर एक तरफ बच्चे खुश हुए, वहीं दूसरी तरफ शिवा के माता-पिता की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का पालन किया गया।