आगरा के कमला नगर में बुधवार सुबह ट्रांसपोर्टर राकेश गुप्ता को घर के गेट पर सिपाहियों ने डंडे से पीट दिया। इससे कॉलोनी के लोगों और व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। जानकारी होने पर मेयर नवीन जैन के साथ व्यापारी पहुंच गए। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
पुलिस के साथ पीड़ित व्यापारी राकेश गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
घटना बुधवार सुबह नौ बजे की है। कमला नगर के ब्लॉक सी-32 निवासी राकेश गुप्ता का ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। राकेश के अनुसार, उनके छोटे भाई संजय गुप्ता न्यूरो सर्जन हैं। राकेश घर से सौ मीटर दूर मेडिकल स्टोर पर स्कूटर से माँ के लिए दवा लेने जा रहे थे। आगे चौराहे पर चेकिंग होती हेलमेट लेने के लिए स्कूटर को घर की ओर मोड़ दिया। यह देखकर वहां चेकिंग करते दो पुलिसकर्मी भी बाइक से पीछा करते हुए आ गए।
विज्ञापन
3 of 6
व्यापारी की पिटाई के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
राकेश के स्कूटर को घर के गेट पर रोकते ही सिपाही भी पहुंच गए। वह जब तक कुछ बताते सिपाहियों ने डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे उनके चोट आ गयी। उन्हें डंडे से पीटते देख कॉलोनी के लोग बाहर निकल आए। व्यापारियों में आक्रोश फैल गया।
4 of 6
व्यापारी की पिटाई के बाद मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
लोग पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मेयर नवीन जैन भी मौके पर पहुंच गए। बाद में व्यापारी आ गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने व्यापारियों से बात की एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार, सिपाही राकेश और दिनेश को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
व्यापारी के घर पहुंचे मेयर नवीन जैन
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी नेता टी.एन अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी से मारपीट के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इसके लिए वह विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और क्षेत्रीय पार्षद के साथ थाने पर भी गए। व्यापारी की तहरीर दिलवाई जा रही है।
व्यापारी को पीटती पुलिस
- फोटो : वीडियो से निकाला फोटो
ट्रांसपोर्टर की उनके घर के गेट पर पुलिसकर्मियों द्वारा डंडे से की गई पिटाई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो गया।