प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी को दंगा और दबंग नहीं चाहिए, विकास की सरकार चाहिए। घोर परिवारवादियों से सावधान रहने की जरूरत है। घोर परिवारवादी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि भीमराव आंबेडकर चाहते तो वह भी पार्टी बना लेते लेकिन उन्होंने पूरे देश को परिवार माना और पूरा जीवन उनकी सेवा में समर्पित कर दिया। पीएम ने कहा कि पहले चरण के चुनाव से साफ हो गया है कि भाजपा का परचम लहरा रहा है। परिवारवादियों की नैया डूबना तय है। पीएम ने सीएम के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि की ओर जाने वाले एक प्रमुख चौराहे का नाम भारत रत्न लता मंगेशकर के नाम एलान करने का स्वागत किया। कासगंज के पटियाली में शुक्रवार को प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भी सपा को जमकर निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ, जबकि सपा के समय प्रदेश में 700 दंगे हुए थे।