फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: घर पर मत नहीं डलवाए, दिव्यांग-बुजुर्ग बूथ तक चलकर आए, 105 साल के इमामुद्दीन ने भी किया मतदान

Fri, 11 Feb 2022 01:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
हाजी लतीफद्दीन, बाबूलाल और इमामुद्दीन कुरैशी - फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग की ओर से निर्देश दिया गया था कि दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का मतदान घर पर ही बैलट पेपर के माध्यम से कराया जाए। इसके बाद भी इनके मत घर पर नहीं डलवाए जा सके। आगरा में दिव्यांग और बुजुर्गों को बूथ तक पहुंचना पड़ा। 90 से 105 वर्ष के बुजुर्ग भी मतदान करने के लिए बूथों पर पहुंचे। आगरा के मंटोला में 105 वर्ष के इमामुद्दीन कुरैशी अपने परिजन के सहारे वोट डालने पहुंचे। गांव लड़ामदा मतदेय स्थल पर 93 वर्षीय मानदेई अपने नाती आशीष की गोद में मतदान करने आईं। वजीरपुरा स्थित प्राथमिक विद्याल में 90 वर्षीय हाजी लतीफद्दीन को गोद में उठाकर उनके परिजन पोलिंग बूथ पर पहुंचे। लिटिल बर्ड्स कान्वेंट स्कूल, टेढ़ी बगिया में महावीर नगर निवासी 95 वर्षीय बाबूलाल मतदान करने के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके घर कोई मतदान करने के लिए नहीं आया था। मतदान की पर्ची जरूर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला
बेलनगंज के पथवारी निवासी राधारानी (80 वर्ष) ने बताया कि मतदान घर पर करा लिया जाता तो बेहतर होता। उन्हें घर से करीब एक किलोमीटर दूर महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतदान करने के लिए पैदल पहुंचना पड़ा। उन्होंने बताया कि बहुत ढूंढा रिक्शा तक नहीं मिला। 
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांग मतदाता - फोटो : अमर उजाला
हवेली बहादुर खां निवासी महेश कुमार शर्मा पैर से दिव्यांग हैं। इन्होंने महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, धूलियागंज पहुंचकर मतदान किया। कहा कि पंजीकरण होने के बाद भी घर पर मतदान कराने के लिए उनसे संपर्क नहीं किया गया। बेगम रेवड़ी निवासी अब्दुल मुवीन भी पैर से दिव्यांग हैं। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतदान किया। इनसे भी घर पर मतदान के लिए संपर्क नहीं किया गया।

4 of 5
सावित्री देवी को ले जाते उनके परिजन - फोटो : अमर उजाला
गांव रामपुर चंद्रसैनी निवासी 100 साल की सावित्री देवी को चारपाई पर बैठाकर उनके परिजन वोट कराने पहुंचे। फरैरा के बूथ पर 99 साल की भागवती को परिजन गोद में लेकर वोट डलवाने के लिए ले गए। इसी बूथ पर 97 साल की गायत्री देवी को नाती वोट डलवाने के लिए ले गया। 98 साल के बंगाली बाबू ने भी इसी बूथ पर मतदान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामभरोसे दुबे - फोटो : अमर उजाला
खेड़ा राठौर के महुआशाला गांव के 103 साल के राम भरोसे दुबे ने विधानसभा चुनाव में मतदान किया। वह छड़ी के सहारे वोट डालने के लिए पैदल बूथ तक पहुंचे। उनका जज्बा देखने वाले मतदानकार्मिक भी आश्चर्य में पड़ गए। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद से प्रत्येक विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें