फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में यह गड्ढा किसका है: नगर निगम-जल निगम ने झाड़ा पल्ला, पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छोड़ा

Sat, 17 Jul 2021 11:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
गड्ढे में पहले स्कूटी गिरी फिर घोड़ी (12 जुलाई की तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 मोड़ हनुमान मंदिर के सामने टूटी पुलिया में गिरे बाइक, स्कूटी सवार और घोड़ी के गिर जाने के बाद जल निगम और नगर निगम दोनों ने इस गड्ढे से अपना पल्ला झाड़ लिया है। हादसे के बाद नगर निगम ने इसे जल निगम के सीवर नेटवर्क का हिस्सा बताया तो जल निगम ने इसे नगर निगम के नाले की पुलिया करार दिया। दोनों विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, लेकिन पुलिया का निर्माण किसी ने शुरू नहीं किया। पुलिस ने यहां बैरिकेडिंग कर दी। अब दोनों ओर का ट्रैफिक एक ही सड़क से निकल रहा है, लेकिन निर्माण को लेकर दोनों विभाग पूछ रहे हैं कि ये किसका गड्ढा है ?

जल निगम को कराना है काम
नगर आयुक्त निखिल टी. फुंडे ने बताया कि सेक्टर 4 मोड़ पर जहां हादसा हुआ, वह जल निगम का मैनहोल है। जलनिगम ने ही वहां लोहे का जाल रखवाया था। विशेष रूप से चक्रनुमा जाल बनवाया गया था ताकि कोई गड्ढे में न गिरे। नगर निगम को नहीं, बल्कि जलनिगम को काम कराना है। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने गड्ढे के चारों ओर की बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम से कहा है निर्माण के लिए
जलनिगम प्रोजेक्ट मैनेजर यदुनाथ सिंह ने कहा कि सेक्टर-4 मोड़ पर नाली की पुलिया है ना कि सीवर की। मैंने दिसंबर में ही अपने अधिकारियों से निरीक्षण के दौरान खुले पड़े नाले पर आपत्ति जताई थी। नगर निगम के अधिकारियों को पुलिया निर्माण के लिए कहा भी था। यह सीवर का हिस्सा नहीं है। सड़क के नीचे से निकल रही नाली की पुलिया टूटी है।
विज्ञापन

3 of 5
इसी गड्ढे में हो चुके हैं दो हादसे - फोटो : अमर उजाला
जनता बोली- हमें काम से मतलब, अफसर गिरेंगे तब पता चलेगा
आवास विकास कालोनी सेक्टर 4 और किशोरपुरा-जगदीशपुरा के लोग इस सड़क से निकलते हैं। दिसंबर से अब तक 7 माह से वह एक लेन पर ही चल रहे हैं। डबल चैनल रोड की एक लेन 7 माह से बंद है। पुलिया का निर्माण न नगर निगम कर रहा, न जलनिगम। ऐसे में क्षेत्री लोगों में दोनों हादसों को लेकर बेहद नाराजगी है। 

4 of 5
सेक्टर चार के मोड़ पर गड्ढे में गिरी स्कूटी - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 4 निवासी मनीष जैन ने आक्रोश में कहा कि अगर इन गड्ढों में कोई अफसर या उनका परिजन गिर जाता तो क्या तब भी अधिकारी एक दूसरे पर टालमटोल करते। 24 घंटे के अंदर निर्माण कर देते, लेकिन आम जनता के  दुखदर्द को लेकर अधिकारी और जनप्रतिनिधि दोनों लापरवाह हैं। सेक्टर 4 के दुकानदार शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि ये दो हादसे तो एक दिन हुए, न जाने कितने लोगों को हमने गड्ढे से निकाला है। कोई नेता, मंत्री इस ओर आता तो अब तक सड़क की पुलिया बन चुकी होती, तब विभागों में आपसी लड़ाई न होती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फुलट्टी बाजार के मैनहोल में गिरे बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
फुलट्टी में मैनहोल की बेरीकेडिंग की, ढक्कन नहीं रखा
फुलट्टी में गुरुवार को बुजुर्ग के मैनहोल में गिर जाने की घटना के बाद इसके चारों ओर प्लास्टिक के ट्रैफिक बैरिकेडिंग कोन रखवा दिए गए, लेकिन मैनहोल की मरम्मत कर ढक्कन रखने का काम फिर भी शुरू नहीं हुआ। क्षेत्रीय दुकानदार आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि शाम को मैनहोल के चारों ओर ट्रैफिक कोन रखवा दिए गए थे, लेकिन इस पर ढक्कन नहीं रखा गया। यह बेहद खराब स्थिति है। फिर कोई हादसा हो जाएगा। बारिश में जलभराव के दौरान कोन तैरकर हट जाएंगे और फिर कोई न कोई इस गड्ढे में गिरकर मौत का शिकार बन सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें