फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा कोरोना कर्फ्यू: आगरा में सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोग, मोहल्लों में खुलीं गुटखे की दुकानें

Tue, 18 May 2021 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना कर्फ्यू में खुलीं पान मसाला और गुटखे की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना कर्फ्यू के दौरान अब सड़कों पर फिर आवाजाही बढ़ गई है। युवा सड़कों पर बेवजह घूम रहे हैं, मुहल्लों में पान मसाले और गुटखे की दुकानें खुली हैं, जबकि पुलिस की कार्रवाई न के बराबर है। 30 अप्रैल की रात से शहर में कर्फ्यू है। सभी बाजार बंद हैं। सिर्फ जरूरी वस्तुओं के लिए छूट है, लेकिन छूट का दुरुपयोग शुरू हो गया है। लोहामंडी किराना बाजार में सुबह से शाम तक भीड़ उमड़ रही है। सब्जी मंडी नियम तार-तार हो रहे हैं यहां कोई देखने वाला नहीं। रविवार को शाहगंज-बोदला रोड पर प्रकाश नगर, राम नगर पुलिया और प्रेम नगर में बड़ी संख्या में युवा टोलियों के रूप में दोपहर में सड़कों पर घूमते नजर आए। उधर, शाहगंज और रुई की मंडी में किराना दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। कई जगह दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए गोल घेरे नहीं बनाए हैं। बोदला सराय में गुटका, पान मसाले की दुकानें भी खोली गईं हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सड़क पर बेरोक-टोक घूमते लोग - फोटो : अमर उजाला
शहर के नगला पदी, कमला नगर और सुल्तानगंज पुलिया पर भी लोग बेवजह पैदल सड़कों पर तफरी करते रहे। गली-मुहल्लों व घनी बस्तियों में दुकानें सुबह से शाम तक खुली हैं। यहां एक बजे तक प्रतिबंध का पालन नहीं हो रहा। जबकि शाहगंज क्षेत्र हॉटस्पॉट है। युवाओं के घरों से बाहर आवाजाही से बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ गया है। युवाओं के संपर्क में आकर बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बाजार में बिना मास्क के घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी
एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्रों में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराएं। एसपी सिटी से बात कर बाजारों में सख्ती और बढ़ाई जाएगी।

4 of 5
कोरोना कर्फ्यू में खुलीं पान मसाला और गुटखे की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
रोजाना 2000 लोगों के चालान
एसएसपी मुनिराज जी ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए थाना पुलिस को निर्देशित किया गया है। पुलिस सड़कों पर चेकिंग करती है। दुकानों पर भी मास्क और उचित दूरी के पालन को लेकर जांच की जाती है। जहां नियमों का उल्लंघन होता है वहां कार्रवाई की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना मास्क के घूमते युवक - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने कहा कि रोजाना बिना मास्क 2000 से अधिक लोगों के चालान हो रहे हैं। रविवार शाम तक भी 1780 लोगों का चालान किया गया है। अगर कहीं कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं कराया जा रहा है तो संबंधित थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। सोमवार को सघन चेकिंग की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें