फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैराट्रूपर्स ने आसमान पर लहराया तिरंगा, तस्वीरें देख गर्व से फूल जाएगा आपका सीना

Tue, 20 Nov 2018 09:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 10
हैरतअंगेज करतब करते पैराट्रूपर्स - फोटो : अमर उजाला
अपने 50 साल में जमीन से आसमान और अंतरिक्ष तक सफलता का परचम लहरा रहे हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास संस्थापन (एडीआरडीई) का झंडा पैराट्रूपर्स ने आसमान में फहराया। मंगलवार को आगरा के मलपुरा ड्रापिंग जोन में एडीआरडीई के 50 वें स्थापना दिवस समारोह में पैराट्रूपर 8 हजार फुट की ऊंचाई से एडीआरडीई के झंडे को साथ लेकर आए। इस दौरान ड्रापिंग जोन में पहली बार इस रक्षा संस्थान की उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

पैराट्रूपर्स ने आसमान पर लहराया तिरंगा, तस्वीरें देख गर्व से फूल जाएगा आपका सीना

2 of 10
हैरतअंगेज करतब करते पैराट्रूपर्स - फोटो : अमर उजाला
1969 में आगरा में स्थापित की गई एडीआरडीई लैब के 50 साल पूरे होने पर पैराट्रूपर्स ने हवाई करतब दिखाए। 8 हजार, 5 हजार और 3 हजार फुट ऊंचाई से पैराट्रूपर्स एडीआरडीई द्वारा बनाए गए पैराशूट लेकर कूदे। इनमें टेंडम कॉबेट फ्री फॉल सिस्टम, कांबेट फ्री फॉल सिस्टम, रैम एयर पैराशूट के जरिए जवान नीचे उतरे। 
विज्ञापन

पैराट्रूपर्स ने आसमान पर लहराया तिरंगा, तस्वीरें देख गर्व से फूल जाएगा आपका सीना

3 of 10
हैरतअंगेज करतब करते पैराट्रूपर्स - फोटो : अमर उजाला
एडीआरडीई के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों के परिजन भी इस समारोह में शामिल हुए। बच्चों में पैराजंपिंग को लेकर खासी उत्सुकता नजर आई। एडीआरडीई द्वारा तैयार किए जाने वाले सभी हवाई वितरण उत्पाद यहां प्रदर्शित किये गए। 

पैराट्रूपर्स ने आसमान पर लहराया तिरंगा, तस्वीरें देख गर्व से फूल जाएगा आपका सीना

4 of 10
पैराट्रूपर्स को सम्मानित करते एडीआरडीई निदेशक - फोटो : अमर उजाला
एडीआरडीई निदेशक एके सक्सेना ने पीटीएस इंचार्ज केवीएस साम्याल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान साइंटिस्ट एफ राजीव जैन, ग्रुप कैप्टन आरसी त्रिपाठी, एसएम जैन, विपिन वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पैराट्रूपर्स ने आसमान पर लहराया तिरंगा, तस्वीरें देख गर्व से फूल जाएगा आपका सीना

5 of 10
हैरतअंगेज करतब करते पैराट्रूपर्स - फोटो : अमर उजाला
500 किग्रा तक का सामान पहुंचाने के लिए संस्थापन द्वारा तैयार किए गए कंट्रोल्ड एरियल डिलीवरी सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। इस पैराशूट के जरिए सेना के लिए जरूरी साजोसामान उनके बेहद नजदीक और सटीक स्थान पर ही पहुंचाया जा सकता है। 
विज्ञापन

पैराट्रूपर्स ने आसमान पर लहराया तिरंगा, तस्वीरें देख गर्व से फूल जाएगा आपका सीना

6 of 10
हैरतअंगेज करतब करते पैराट्रूपर्स - फोटो : अमर उजाला
रैम एयर पैराशूट के जरिए 15 नॉट हवा की रफ्तार के दौरान यह एक हजार मीटर की ऊंचाई से सामान को सही जगह पहुंचाता है। इसका ट्रायल लेह, जोरहाट, सिक्किम, बाड़ी और आगरा में किया जा चुका है।
विज्ञापन

पैराट्रूपर्स ने आसमान पर लहराया तिरंगा, तस्वीरें देख गर्व से फूल जाएगा आपका सीना

7 of 10
नक्षत्र और आकाशदीप एयरोस्टेट - फोटो : अमर उजाला
नक्षत्र और आकाशदीप एयरोस्टेट बनाने के बाद एडीआरडीई ने क्यूसेट एयरशिप को मलपुरा ड्रापिंग जोन में प्रदर्शित किया। एयरोस्टेट की तुलना में इस एयरशिप को ड्रोन की तरह उड़ाया जा सकता है। इसमें नीचे मोटर लगी है जो 500 मीटर ऊंचाई तक पहुंचा सकती है। यह प्रोटोटाइप है, एडीआरडीई इससे बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। एयरोस्टेट को रस्सी से नीचे डीजल जनरेटर चालित सिस्टम से बांधकर नियंत्रित किया जाता था, जबकि क्यूसेट एयरशिप में ड्रोन की तरह पंख हैं और यह रिमोट से संचालित है।

पैराट्रूपर्स ने आसमान पर लहराया तिरंगा, तस्वीरें देख गर्व से फूल जाएगा आपका सीना

8 of 10
पैरा जंपिंग करते एनसीसी के कैडेट - फोटो : अमर उजाला
देश के कोने कोने से आई एनसीसी एयरविंग की 20 छात्राओं ने इस मौके पर मलपुरा ड्रापिंग जोन में 3 हजार फुट की ऊंचाई से छलांग लगाई। ट्रांसपोर्ट विमान एएन-32 से एनसीसी की छात्राओं ने पहली बार छलांग लगाई तो रोमांचक अनुभव रहा। हिमाचल प्रदेश से आई छात्रा काजल ने कहा कि यह अनूठा अनुभव था, जो हमेशा याद रहेगा। पहली छलांग से पहले वह बेहद रोमांचित थीं। साथियों के साथ वह नियत जगह पर ही पैराशूट से उतरीं। 

पैराट्रूपर्स ने आसमान पर लहराया तिरंगा, तस्वीरें देख गर्व से फूल जाएगा आपका सीना

9 of 10
एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
काजल की तरह रश्मि, मुस्कान पांडे, कर्नाटक से आईं डी. शेट्टी ने कहा कि विमान से छलांग से लेकर नीचे उतरने तक का अनुभव उनके जीवन में हमेशा यादगार रहेगा। जंप के बाद ड्रापिंग जोन इंचार्ज ने सभी को मिठाई खिलाकर उनके साथ अनुभव साझा किए और पैराट्रपिंग की बारीकियों से अवगत कराया। 
विज्ञापन

पैराट्रूपर्स ने आसमान पर लहराया तिरंगा, तस्वीरें देख गर्व से फूल जाएगा आपका सीना

10 of 10
हैरतअंगेज करतब करते पैराट्रूपर्स - फोटो : अमर उजाला
ड्रापिंग जोन में पैरामोटरिंग के जरिए युवाओं को आकर्षित किया गया। सेना के ए अरुल ने पैरा मोटर के जरिए कई चक्कर लगाए। वह 200 से 300 फुट ऊंचाई तक उड़ान भरते रहे। अरुल के मुताबिक 12 हजार फुट की ऊंचाई तक पैरामोटरिंग के जरिए उड़ान भरी जा सकती है। युवाओं में इसकी मोटर, पंखे और तकनीक को जानने की होड़ लगी रही। एडीआरडीई निदेशक एके सक्सेना ने पैरामोटरिंग करने वालों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें