मथुरा रेलवे जक्शंन पर मंगलवार सुबह को ऐसी घटना हुई, जिसे देखकर यात्री सहम गए। यहां महिला यात्री की गोद से एक साल की बच्ची छूटकर रेलवे ट्रैक पर गिर गई। उसके ऊपर से ट्रेन गुजर गई। इसके बाद जो हुआ, वो चमत्कार से कम नहीं है।
विज्ञापन
तस्वीरें: एक साल की मासूम के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं
2 of 7
बच्ची के ऊपर से गुजर गई ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा जंक्शन पर मंगलवार को एक साल की बच्ची साहिबा के ऊपर से ट्रेन गुजर गई, लेकिन उसका बाल भी बांका नहीं हुआ। कुदरत का करिश्मा देख लोग दंग रह गए। वह ट्रेन से उतरते वक्त प्लेटफार्म नंबर एक पर मां के हाथ से छूटकर रेल लाइन पर गिर गई थी। जंक्शन पर हुई घटना ने पलभर के लिए वहां मौजूद लोगों की हवाइयां उड़ा दी थीं।
विज्ञापन
तस्वीरें: एक साल की मासूम के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं
3 of 7
बच्ची के ऊपर से गुजर गई ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
एक साल की बच्ची साहिबा मेवाती मोहल्ला निवासी सोनू की है। सोनू कबाड़े की फेरी लगाने का काम करता है। मंगलवार को सोनू अपनी पत्नी रानो और दो बच्चियों तीन साल की रायना और एक साल की साहिबा के साथ अपने मामा के यहां झांसी जाने को निकला था। उसने समता एक्सप्रेस का टिकट लिया और ट्रेन पकड़ने को प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गया।
तस्वीरें: एक साल की मासूम के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं
4 of 7
बच्ची के ऊपर से गुजर गई ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन के आते ही सोनू ने अपनी पत्नी रानो और दोनों बच्चियों को जनरल बोगी में चढ़ा दिया। इसी दौरान किसी ने सोनू की जेब काट ली और उसका पर्स गायब कर दिया। इससे पहले कि सोनू बोगी में सवार होता उसका ध्यान पर्स पर गया। पर्स गायब देख उसने पत्नी को आवाज लगाई और ट्रेन से उतरने को कहा।
विज्ञापन
तस्वीरें: एक साल की मासूम के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं
5 of 7
बच्ची के ऊपर से गुजर गई ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
रानो ने तीन साल की बेटी रायना को उतार दिया और एक साल की साहिबा को गोद में लेकर खुद ट्रेन से उतरने लगी। भीड़ होने से साहिबा अचानक उसके हाथ से छूटकर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच बनी खाली जगह में गिर गई। बच्ची के गिरते ही परिवार ने शोर मचा दिया। लोगों ने भी हल्ला किया। तभी किसी ने चेन पुलिंग कर दी। लेकिन तब तक जनरल बोगी (ट्रेन का सबसे पीछे वाला डिब्बा) बच्ची के ऊपर से गुजर चुका था।
विज्ञापन
तस्वीरें: एक साल की मासूम के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं
6 of 7
बच्ची के ऊपर से गुजर गई ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
यह देख सोनू और उसकी पत्नी का कलेजा कांप गया। प्लेटफार्म पर मौजूद लोग भी डर गए। ट्रेन गुजर जाने के बाद जब लोगों ने बच्ची को देखा तो वह लाइन के किनारे पड़ी थी। लोगों ने लपककर बच्ची को गोद में उठा लिया। सोनू ने बताया कि उन पर ऊपर वाले का बड़ा करम हुआ है। हमारी बच्ची बिलकुल सुरक्षित है। पति-पत्नी ने बताया जब वह लोग उसके पास पहुंचे तो मां की गोदी में आते ही बच्ची खिलखिलाकर हंसने लगी थी।
तस्वीरें: एक साल की मासूम के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर जो हुआ वो चमत्कार से कम नहीं
7 of 7
बच्ची के ऊपर से गुजर गई ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में चेन पुलिंग के बाद ट्रेन तीन मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। सोनू और उसका परिवार घर को लौट गया। वह लोग झांसी नहीं गए। उधर, प्लेटफार्म पर बच्ची को देखने के लिए भीड़ लगी रही। ट्रेन में बैठे लोग भी नीचे उतर पड़े। अफ रातफरी मची रही। सब कुछ ठीकठाक होने पर ट्रेन को रवाना किया गया।