फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आए टिड्डी दल ने बरबाद की फसलें, 'चट' किया हरियाली प्रोजेक्ट, पीछे-पीछे दौड़े अफसर

Tue, 30 Jun 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 7
हरियाली प्रोजेक्ट में फसल पर बैठा टिड्डी दल, दूसरे चित्र में बबूल के पेड़ - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पहुंचा टिड्डी दल सोमवार को फिर से वापस आ गया। रविवार को ये दल जनपद से गुजर गया था। कुछ ही घंटों में टिड्डी दल ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा दिया। कृषि विभाग के अधिकारी टिड्डी दल के पीछे-पीछे भागते रहे। किसान भी शोर करके इन्हें भगाने की कोशिश करते रहे। सोमवार शाम को टिड्डी दल फिरोजाबाद की ओर निकल गया।
विज्ञापन

2 of 7
किसान धुआं कर और तेज शोर कर इन्हें उड़ाते रहे - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सबसे पहले ये दल नवीगंज क्षेत्र में पहुंचा। यहां के गांव तिलियानी, लालपुर, जिनौरा, रसूलपुर, दौदापुर, नगला बहोरी, जोगा, नेकामऊ, बहदीनपुर, कमालपुर और जासमई में ये दल उड़ता रहा। जागरूकता के चलते किसान धुआं कर और तेज शोर कर इन्हें उड़ाते रहे। रात से लेकर सुबह 11 बजे तक इस क्षेत्र में टिड्डी का प्रकोप रहा। 

जमीन विवाद में भतीजे की गोली मारकर हत्या, चाचा की हालत गंभीर, प्रधान पक्ष पर आरोप
विज्ञापन

3 of 7
पेड़ों की पत्तियों को चट करने के बाद देखते किसान - फोटो : अमर उजाला
रविवार की रात को ही टिड्डियों ने नगर पंचायत किशनी के हरीसिंहपुर के हरियाली प्रोजेक्ट के पेड़ों पर कब्जा कर लिया। सोमवार सुबह बिधूना चौराहा, नगला मंगद, नैगवां, मकरंदपुर सहित कई गांवों में ये दल मंडराने लगा। कई किसानों की फसल ये दल चट कर गया। हालांकि किसानों ने फसलों को बचाने के लिए तेज ध्वनि व शोर मचाकर टिड्डियों को भगाने का प्रयास किया। टिड्डियों ने हरियाली प्रोजेक्ट में लगे सैकड़ों पेड़ों की पत्तियों को चट कर लिया। 

शिक्षक ने तमंचे से गोली मारकर की खुदकशी, कॉलेज परिसर में मिला शव

4 of 7
बबूल के पेड़ पर बैठा टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम रामशकल मौर्य, उप कृषि निदेशक डीवी सिंह और जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह टिड्डी दल की सूचना के बाद हरियाली प्रोजेक्ट पहुंचे। उन्होंने किसानों से नुकसान के बारे में बात की। किसानों ने बताया कि एक पेड़ पर भारी संख्या में टिड्डियों के बैठने से बबूल और नीम के पेड़ की डालियां टूटकर लटक गईं।
विज्ञापन

5 of 7
जमीन पर मरी पड़ी टिड्डियां - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में जागीर के गांव सगामई, मलिकपुर और बघिरुआ में फसलों को इससे नुकसान हुआ। लोगों ने तेज आवाज कर कर और दवा का छिड़काव कर उन्हें भगाया। यहां से दन्नाहार क्षेत्र के गांव भटानी, चिकनी, नगला आशा से होता हुआ टिड्डी दल फिरोजाबाद की ओर निकल गया। इससे कृषि विभाग और किसानों ने राहत की सांस ली है। 
विज्ञापन

6 of 7
टिड्डी दल के हमले के बाद गांव में पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
टिड्डी के जिले में आने से कृषि विभाग की नींद उड़ गई है। रविवार रात को जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह टिड्डी पर दवा का स्प्रे कराने के लिए फायर ब्रिगेड और केमिकल के साथ बेवर क्षेत्र में पहुंचे थे। पूरी रात टीम टिड्डी दल की तलाश में जुटी रही, लेकिन कहीं दल नहीं मिला। सुबह तीन बजे टीम वापस लौट आई। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि रात में ही इस पर दवा का स्प्रे किया जाना संभव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टिड्डी दल - फोटो : अमर उजाला
टिड्डी ने खेत में खड़ी धान की नर्सरी को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। हाल ये है कि किशनी और नवीगंज क्षेत्र के जिन गांवों में टिड्डी का प्रकोप रहा वहां नर्सरी खत्म हो गई। खेत में खड़ी ढेंचा, मक्का व अन्य फसलों के पत्तों को भी टिड्डी चट कर गई। इससे किसानों को कोई नुकसान नहीं है। टिड्डी दल जिले में घूमता हुआ फिरोजाबाद की ओर चला गया है। किसान सतर्क रहें, कहीं भी टिड्डी दिखाई देने पर तत्काल सूचना दें। साथ ही शोर कर उन्हें भगाने का प्रयास करें। डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें