फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की बोलती दीवारें: 'दीवार' के शशि कपूर बोले- मेरे पास डस्टबिन है..., 'गब्बर' भी दे रहा स्वच्छता का संदेश

Sat, 05 Mar 2022 03:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
एमजी रोड पर दीवार पर बनीं जागरूकता पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के लोगों को स्वच्छता की मुहिम से सीधे जोड़ने के लिए स्मार्ट सिटी के तहत एमजी रोड की दीवारों पर शोले फिल्म का गब्बर तो 'दीवार' के अभिनेता अमिताभ बच्चन और शशि कपूर संदेश दे रहे हैं। दीवारों पर फिल्मी चरित्रों की पेटिंग लोगों को बरबस आकर्षित कर रही हैं। मशहूर फिल्मों के डायलॉग को इस तरह लिखा गया है, जिसकी नजर जाती है वह पढ़ता जरूर है। 

दीवार पर बनी एक पेटिंग में गब्बर यह नहीं पूछता कि कितने आदमी थे कालिया, बल्कि पूछता है कि कूड़े के ढेर में कितनी बोतल थीं...इसी तरह एक दीवार पर अमिताभ बच्चन कहते दिखाई देते हैं...तुम्हारे पास क्या है.. शशि कपूर जवाब देते हैं मेरे पास कूड़ेदान है। साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत भी अपने स्टाइल में लोगों को स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दीवार पर अभिनेता राजकुमार की पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
एक तस्वीर में अभिनेता राजकुमार हाथ में सिगार लिए कहते हैं..जानी...हम कूड़े का सही से प्रबंधन भी करेंगे और आगरा शहर को स्वच्छ भी रखेंगे। शोले के गब्बर के सवाल के जवाब में कालिया बोलता है कि सब कुछ रीसाइकिल हो गया सरदार...। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
आगरा नगर निगम ने बल्केश्वर चौराहे पर कालिया मर्दन, सुल्तानपुरा में महाभारत की झांकी, यमुना किनारे मार्ग पर महापुरुषों की पेंटिंग्स लोगों को लुभा रही हैं। लोगों ने इसे सकारात्मक पहल बताया गया है। 

4 of 5
गब्बर की पेटिंग को देखते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
बरबस जाती है नजर
राजामंडी के रहने वाले हर्ष ने बताया कि यह सकारात्मक पहल है। पुरानी फिल्मों के बहुचर्चित डायलॉग्स पर लोगों की निगाह बरबस ही जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीवार पर बनी जागरूकता पेटिंग - फोटो : अमर उजाला
अच्छी पहल है
राजामंडी की पूनम अग्रवाल ने कहा कि दीवारों पर पान की पीक, गुटखे की गंदगी से अच्छा है कि इस तरह की सुंदर चित्र बनाएं। अच्छा अहसास होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें