फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों ने निकाला घर से बाहर, कैसे मनाएं लोकतंत्र का 'त्योहार', 'बेबस' वृद्ध मतदाताओं की सुनो गुहार

Sat, 13 Apr 2019 03:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
अपने वोटर कार्ड दिखाते वृद्धाश्रम में रहने वाले मतदाता - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के महापर्व में हर एक वोट जरूरी होता है, लेकिन इस महापर्व में शामिल न हो पाने का दर्द उन मतदाताओं से पूछिए, जिन्हें अपनों ने घर से निकाल दिया है। आगरा के रामलाल वृद्ध आश्रम में रहने वाले विभिन्न शहरों के मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करने का दर्द सता रहा है। इन लोगों की मांग है कि चुनाव आयोग उनके मतदान के लिए ऐसी व्यवस्था करे, जिससे वे भी अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
रामलाल वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध मतदाता - फोटो : अमर उजाला
रामलाल वृद्ध आश्रम में चौपाल में आपसी बातचीत में इन बुजुर्गों का यह दर्द सामने आया। आगरा के अलावा बाहर के भी कई वृद्ध आश्रम में रह रहे हैं। उनका कहना था कि उन्हें घर से बेदखल कर दिया गया है। इस मजबूरी से वे आश्रम में रह रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
अपने वोटर कार्ड दिखाते वृद्धाश्रम में रहने वाले मतदाता - फोटो : अमर उजाला
वृद्धजनों ने कहा कि अगर मतदान करने अपने शहर जाते हैं, तो उनके बेटे-बहू उन्हें घर में नहीं घुसने देंगे। ऐसे में उनके लिए मतदान करना काफी मुश्किल हो जाएगा। आश्रम में रह रहे लोगों की मांग थी कि चुनाव आयोग उनके मतदान की कुछ ऐसी व्यवस्था करे, जिससे देश में भविष्य में बनने वाली सरकार में उनकी भी सहभागिता हो। 

4 of 6
रामलाल वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध मतदाता - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्गों का मानना है कि उन्हें सभी दलों के प्रत्याशियों से यह भी दरकार है कि घर से बाहर कर दिए गए बुजुर्गों को सरकार की ओर से कुछ सुविधाएं दी जाएं। किसी भी दल का प्रत्याशी हमारी बात करता नहीं दिख रहा है। वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धों के चेहरे पर यह दर्द भी दिखा कि कोई भी सरकार उनके लिए कुछ नहीं सोचती है। 
विज्ञापन

5 of 6
रामलाल वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्ध मतदाता - फोटो : अमर उजाला
आश्रम में रह रहे वृद्धजनों की पांच मुख्य मांगें
- वृद्धावस्था पेंशन योजना।
- सुचारू रूप से से बिजली।
- मजबूत सड़कों का निर्माण।
- मेडीक्लेम की सुविधा।
- आधार कार्ड की सुविधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चुनावी चौपाल में छलका वृद्ध मतदाताओं का दर्द - फोटो : अमर उजाला
रामलाल वृद्धाश्रम में चुनावी चौपाल के कार्यक्रम में महेश अग्रवाल, राज राम गोयल, मुकेश भाटिया, राजेश महेंद्रू, सुबोध सारस्वत, विनायक मिश्रा, हेमंत चतुर्वेदी, रामलाल शर्मा, बाबूलाल अग्रवाल, रामजीलाल शर्मा, सुनहीर लाल वर्मा, कश्मीरी सिंह, गजेंद्र सिंह, मुरारीलाल अग्रवाल, सुबोध गुप्ता, राजीव कपूर, नागेंद्र सेंगर, कन्हैयालाल आदि ने अपनी बात रखी। 



Voting Ink मिटने का ये है सच, देखिए अमर उजाला की पड़ताल


आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें