फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूतन ठाकुर का सवाल: प्रदर्शन पर पांच हिंदूवादियों को जेल, भाजपा नेताओं के लिए अलग कानून क्यों ?

Mon, 28 Jun 2021 12:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

नूतन ठाकुर ने आगरा के देहतोरा स्थित मंदिर विवाद में प्रदर्शन करने पर जेल भेजे गए अखिल भारत हिंदू महासभा के पांच पदाधिकारियों का हवाला देते हुए भाजपा नेताओं पर धारा 144 के उल्लंघन में एफआईआर की मांग की है। 
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शन की तस्वीर 22 जून की है, भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया के नामांकन की तस्वीर 26 जून की है। - फोटो : अमर उजाला
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने आगरा के भाजपा नेताओं पर धारा 144 के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए डॉ. मंजू भदौरिया के नामांकन के दौरान शनिवार को कलक्ट्रेट में भाजपा नेताओं पर धारा 144 उल्लंघन किया गया।

डॉ. नूतन ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को शनिवार को भेजे पत्र में कहा है भाजपा के सांसद, विधायक व अन्य नेताओं समेत 200 लोग कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद थे। मीडिया में बिना मास्क पहने फोटो प्रकाशित हुए हैं। पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और डॉ. नूतन ठाकुर ने कहा कि 22 जून को कलक्ट्रेट में पांच हिंदूवादियों ने प्रदर्शन किया था। उन्हें धारा 144 के उल्लंघन में तत्काल पुलिस ने जेल भेज दिया। फिर भाजपा नेताओं के लिए नियम अलग क्यों हैं ? 


संबंधित खबर- आगरा: कलक्ट्रेट पर हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने की आत्मदाह की कोशिश, पांच जेल भेजे गए
विज्ञापन

2 of 5
आगरा: भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया के नामांकन के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर 2 बजे भाजपा प्रत्याशी मंजू भदौरिया ने कलक्ट्र्रेट स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में नामांकन किया था। डीजीपी को भेजे पत्र में फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर पर मास्क नहीं पहनने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की पुलिस से हुई नोंकझोक - फोटो : अमर उजाला
पांच लोगों को भेजा था जेल
आगरा के देहतोरा स्थित मंदिर विवाद में अखिल भारत हिंदू महासभा के पांच पदाधिकारियों ने उनके ऊपर दर्ज मुकदमों को हटाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में  22 जून को एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था।

4 of 5
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने अपने ऊपर डाला था केरोसिन - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी अपने साथ मिट्टी का तेल लेकर पहुंचे पदाधिकारियों ने आत्मदाह का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने तत्काल उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति अमिताभ ठाकुर के साथ डॉ. नूतन ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
सवाल- अलग कानून क्यों ?
सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने भाजपा नेताओं और हिंदूवादियों के मामले में कहा कि देश में अलग-अलग व्यक्तियों के लिए अलग-अलग कानून नहीं हो सकते। इस कृत्य में समान कानून लागू होना चाहिए।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें